• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट चावल घोटाले में भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई कुमार कावरे को मिली जमानत

21 सितंबर को वारासिवनी न्यायालय ने कुमार की जमानत याचिका खारिज की थी, जिसके बाद कुमार को जेल भेज दिया गया, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें राहत मिल गई।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 07:47:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 07:47:42 PM (IST)
बालाघाट चावल घोटाले में भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई कुमार कावरे को मिली जमानत

HighLights

  1. कावरे को तीन दिन बाद ही वारासिवनी न्यायालय से राहत
  2. 20 आरोपितों में अब तक 14 को जमानत मिल चुकी है
  3. बालाघाट चावल घोटाले में अभी भी जेल में बंद हैं

नईदुनिया न्यूज, वारासिवनी। बहुचर्चित चावल हेराफेरी मामले में 20 सितंबर को भोपाल गिरफ्तार पूर्व मंत्री व वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार कावरे को तीन दिन बाद ही वारासिवनी न्यायालय से राहत मिल गई है।

न्यायालय में जमानत आवेदन दाखिल किया था

हर्ष राइस इंडस्ट्री के संचालक कुमार कावरे को न्यायालय ने गुरुवार को जमानत दे दी। कुमार कावरे के अधिवक्ता द्वारा व्यवहार न्यायालय वारासिवनी में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश मीणा के न्यायालय में जमानत आवेदन दाखिल किया था, जिसे स्वीकार करते हुए न्यायाधीश ने कुमार को जमानत दे दी।

कुमार के बिजनेस पार्टनर वारासिवनी जेल में हैं

22 सितंबर को पूर्व मंत्री के भतीजे अविनाश कावरे सहित पांच आरोपितों को जमानत मिली थी। वर्तमान में चावल हेराफेरी के आरोप में कुमार के बिजनेस पार्टनर विनोद शर्मा और गोपाल ठाकुर वारासिवनी जेल में हैं।

21 सितंबर को जमानत याचिका खारिज की थी

21 सितंबर को वारासिवनी न्यायालय ने कुमार की जमानत याचिका खारिज की थी, जिसके बाद कुमार को जेल भेज दिया गया, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें राहत मिल गई। 20 आरोपितों में अब तक 14 को जमानत मिल चुकी है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर सहित संभाग के कई जिलों में हो सकती है गरज-चमक के साथ तेज बारिश, दो दिन झमाझम बरसेंगे बादल