• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में बाघ के हमले से युवक घायल, दो जान बचाकर भागे, वन विभाग ने की जंगल न जाने की अपील

बाघों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे खेतों और जंगल की ओर जाने में लोगों को डर लग रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, बाघ की लगातार निगरानी ...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 02:16:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 02:16:17 PM (IST)
बालाघाट में बाघ के हमले से युवक घायल, दो जान बचाकर भागे, वन विभाग ने की जंगल न जाने की अपील
अस्‍पताल में घयल युवक का उपचार करते चिकित्‍सक। नईदुनिया

HighLights

  1. कान्हा टाइगर रिजर्व के ग्राम मालखेड़ी की घटना
  2. जंगल किनारे बाघ ने तीन से चार लोगों को दौड़ाया
  3. वनकर्मी घटना के बाद से गश्ती नहीं कर रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन वन मंडल अंतर्गत खापा परिक्षेत्र के कुमादेही बीट के ग्राम मालखेड़ी में जंगल किनारे बाघ ने तीन से चार लोगों को दौड़ाया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजकुमार परते 40 वर्ष को सिविल अस्पताल बैहर में भर्ती किया गया हैं।

राजकुमार परते पर बाघ ने हमला कर दिया

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को सुबह मालखेड़ी निवासी राजकुमार परते, गर्जन सिंह, अमृत सिंह जंगल तरफ गए थे। तभी बाघ ने पहले अमृत सिंह, गर्जन सिंह को दौड़ाया। जिससे दोनों भाग गए, लेकिन राजकुमार परते पर बाघ ने हमला कर दिया।


किसी तरह वे भी भाग निकले, नहीं तो बचने नहीं

राजकुमार घायल अवस्था में किसी तरह से अपनी जान बचाकर गांव तक पहुंचा और घटना की जानकारी घर परिवार और गांव के लोगों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल बैहर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हमले के पूर्व सुबह ही बाघ ने चार लोगों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वे भी भाग निकले।

एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले की यह तीसरी घटना

बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले की यह तीसरी घटना है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बाघों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे खेतों और जंगल की ओर जाने में लोगों को डर लग रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, बाघ की लगातार निगरानी करने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की हैं।

वन विभाग नहीं करता गश्ती

जनपद पंचायत अध्यक्ष सम्मल सिंह धुर्वे ने बताया कि यह क्षेत्र कान्हा का बफर जोन है। जिसके कारण बाघों की अधिक संख्या है। दो अगस्त की रात में पर्रापुर स्कूलटोला में एक मकान में घुसकर बाघिन ने सुगनी बाई धुर्वे का शिकार कर लिया।

इसके बाद बाघिन का रेस्क्यू कर वन विभाग ने वन विहार भोपाल भेज दिया, लेकिन अब दूसरे बाघ लोगों पर हमला कर रहे है। आरोप है कि वनकर्मी घटना के बाद से ठीक तरीके से गश्ती नहीं कर रहे हैं।

बीएमओ डा. अनंत लिल्हारे ने बताया कि बाघ के हमले से घायल राजकुमार परते को नाक और आंख के नीचे चोटें आई है। उसकी हालत अभी ठीक है और वह खतरे से बाहर है।

मालखेड़ी में तीन से चार लोग जंगल तरफ गए थे। तभी बाघ ने उन में से एक पर हमला कर घायल कर दिया। एक घायल का इलाज बैहर अस्पताल में चल रहा है। उसके इलाज का पूरा खर्चा वन विभाग वहन करेगा। फिलहाल में आसपास क्षेत्र में मुनादी कराकर गश्त बढ़ा दी गई है।

सुनील कुमार पंद्रे, एसडीओ, कान्हा टाइगर रिजर्व, मलाजखंड अनुभाग।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू