• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में चावल हेराफेरी कांड : छिंदवाड़ा एथेनाल प्लांट का एजेंट और सहयोगी गिरफ्तार

वारासिवनी के संचेती राइस मिल के संचालक सौरभ संचेती की पुलिस को अब भी तलाश है। उसकी धरपकड़ के लिए एसआइटी अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 02:10:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 02:10:32 PM (IST)
बालाघाट में चावल हेराफेरी कांड : छिंदवाड़ा एथेनाल प्लांट का एजेंट और सहयोगी गिरफ्तार
सिवनी की राइस मिल से जब्त दो ट्रक जो वारासिवनी थाने में खड़े हैं।नईदुनिया 

HighLights

  1. किस राइस मिल में खपाना है, इसकी रूपरेखा तैयार करते थे
  2. उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया, पूरे सिंडिकेट की परतें खोलेंगी
  3. सरकारी चावल की हेराफेरी के बहुचर्चित मामले में सफलता

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एथेनाल प्लांट (एवीजे एग्रीको प्राइवेट लिमिटेड) के बहाने सरकारी चावल की हेराफेरी के बहुचर्चित मामले में बालाघाट पुलिस ने एथेनाल प्लांट के एजेंट राहुल प्रताप और उसके सहयोगी राकेश श्रीवास को गिरफ्तार किया है।

राहुल प्रताप 5 जून को एफआइआर दर्ज होने के बाद से फरार था

एसपी आदित्य मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस विवेचना में पता चला है कि आरोपित ट्रकों में सरकारी चावल को लोड कराने से लेकर राइस मिलरों के साथ मिलकर चावल को किस राइस मिल में खपाना है, इसकी रूपरेखा तैयार करते थे। राहुल प्रताप 5 जून को एफआइआर दर्ज होने के बाद से फरार था।


उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया, पूरे सिंडिकेट की परतें खोलेंगी

पुलिस ने उसे उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पूरे सिंडिकेट की परतें खोलेंगी। राहुल ही वो मास्टरमाइंड है, जो एफसीआई गोदाम से एथेनाल प्लांट के लिए निकलने वाले चावल से भरे ट्रकों को षडयंत्रपूर्वक राइस मिलों में खड़ा कराकर चावल को खपाता था।

कई नामी राइस मिलरों के चेहरे बेनकाब करेगी

आरोपित पुलिस रिमांड में हैं। पूछताछ में पुलिस ये पता करेगी कि राहुल और राकेश किन-किन राइस मिलरों के संपर्क में थे। राहुल की गिरफ्तारी, बालाघाट के कई नामी राइस मिलरों के चेहरे बेनकाब करेगी।

एफसीआई और एथेनाल प्लांट के बीच था 1.16 करोड़ का अनुबंध

पुलिस जानकारी के अनुसार, एथेनाल प्लांट और एफसीआई के बीच कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के लिए एक करोड़ 16 लाख रुपये का अनुबंध हुआ था। वर्ष 2025 में केंद्र सरकार की एथेनाल नीति के तहत हुए इस अनुबंध में एफसीआई द्वारा एथेनाल प्लांट को समय-समय पर गोदाम में भंडारित पुराना चावल एथेनाल निर्माण के लिए देना था

बीच रास्ते में ही राइस मिलों में बंदरबांट कर दिया

प्लांट के एजेंट और राइस मिलरों ने इस चावल का बीच रास्ते में ही राइस मिलों में बंदरबांट कर दिया। अप्रैल से तीन जून के बीच एफसीआई गोदाम से चावल से भरे 44 ट्रक प्लांट के लिए निकले थे, जिसमें लगभग चार करोड़ रुपये कीमत का 16500 क्विंटल चावल था, लेकिन चावल रास्ते में ही गायब कर दिया गया। एसआईटी ने अब तक 11 ट्रक जब्त किए हैं। पुलिस की रडार पर ट्रक मालिक, चालक, राइस मिलर और एफसीआई के अफसर भी हैं। 30 से अधिक लोगों से पूछताछ चल रही है।

हेराफेरी कांड से जुड़े अहम बिंदु

  • तीन जून को एक ट्रक वारासिवनी की संचेती राइस मिल में मिला।
  • इस ट्रक में 242.52 क्विंटल सीएमआर चावल था, जिसे प्लांट जाना था।
  • पांच जून को मिल संचालक सौरभ और प्लांट एजेंट राहुल पर प्रकरण दर्ज।
  • राइस मिल में मिले ट्रक का चालक दुर्गेश पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
  • 12 सदस्यीय एसआइटी ने प्लांट को सील किया, डीवीआर, दस्तावेज जब्त किए।
  • गोदाम से तीन ट्रक प्लांट के लिए निकले, एक संचेती राइस मिल में मिला।
  • कई दिनों तक लापता रहे दो ट्रक सिवनी जिले की राइस मिल में मिले।
  • मिल संचालक सौरभ और राहुल प्रताप की जमानत याचिका खारिज हुई।
  • अब एजेंट राहुल प्रताप गिरफ्त में, मामले की अहम कड़ी, कई राज खुलेंगे

जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर एथेनाल प्लांट का एजेंट राहुल प्रताप और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है, आगे जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य मिश्रा, एसपी, बालाघाट

यह भी पढ़ें- MP में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में च्वाइस फिलिंग की अनुमति, नियुक्ति आदेश पर अंतरिम रोक