• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

कनपटी पर बंदूक, सिर पर लाठियों से हमला... एमपी के बालाघाट में सराफा व्यापारी से 9 लाख की लूट

बालाघाट के लांजी में रविवार रात सराफा व्यापारी कपिल आसटकर के साथ हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 07:53:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 07:53:53 AM (IST)
कनपटी पर बंदूक, सिर पर लाठियों से हमला... एमपी के बालाघाट में सराफा व्यापारी से 9 लाख की लूट
लांजी में सराफा व्यापारी से बड़ी लूट पीड़ित सराफा व्यापारी कपिल आसटकर

HighLights

  1. लांजी में सराफा व्यापारी से नौ लाख रुपये की लूट
  2. आठ हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
  3. कपिल आसटकर पर फायरिंग और लाठी से हमला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट/लांजी। लांजी में रविवार देर रात सराफा व्यापारी के साथ लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई। हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर बंदूक रखकर करीब नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए।

घटना रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच लांजी-आमगांव मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार, सराफा व्यापारी कपिल आसटकर (48) रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

आठ बदमाशों ने रास्ते में घेरा

कपिल आसटकर की ज्वेलरी दुकान पुराने पंचायत कार्यालय के पास स्थित है। रविवार रात दुकान बंद करने के बाद उन्होंने सोने-चांदी के जेवर दो थैलों में रखे और बाइक से अपने घर के लिए निकले। वह दुकान से करीब 700 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार लगभग आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने जेवरों से भरे दोनों थैले छीनने का प्रयास किया।

विरोध करने पर की फायरिंग, सिर पर मारे लाठी के वार

पुलिस के अनुसार, जब कपिल आसटकर ने थैले देने से इनकार किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद एक बदमाश ने लाठी से उनके सिर पर लगातार 7-8 वार किए। हमले के कारण कपिल बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर सोने-चांदी के जेवरों से भरे दोनों थैले उठाए और आमगांव रोड की तरफ फरार हो गए।


गोंदिया रेफर, पुलिस जांच में जुटी

घायल सराफा व्यापारी कपिल आसटकर को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय पूरे क्षेत्र में बिजली गुल थी। बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।