बाघ की अफवाह से उड़े होश, मौके पर पहुंचा अमला तो मिला जंगली बिल्ली का शव
बता दें कि जिस स्थान पर जंगली बिल्ली का शव मिला है, वह स्थान नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक चार के साथ ही दक्षिण वन मंडल सामान्य वन परिक्षेत्र अंतर्गत आत...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 05:12:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 05:16:48 PM (IST)
बाघ की अफवाह पर पहुंचा वन अमला।HighLights
- जिला मुख्यालय के बालाघाट-बैहर मार्ग के बीच
- पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे का मामला
- पहुंचा अमला तो मिला जंगली बिल्ली का शव
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिला घने जंगल व वन्यजीवों की बड़ी आबादी वाला बालाघाट जिला है, यहां जिला मुख्यालय में ही घना जंगल है, और बड़ी संख्या में वन्यप्राणी भी है। जिससे हिंसक वन्यप्राणी की मौजूदगी बड़ी बात नहीं होती है, लेकिन बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उस समय अफवाहाें को दौर तेजी से फैल गया जब किसी ने बालाघाट-बैहर मार्ग पर संचालित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झाड़ी में सड़ी-गली अवस्था में वन्यप्राणी बाघ के मृत पड़े होने की जानकारी डायल 112 पुलिस तक पहुंचाई, नगरीय क्षेत्र के अंदर बाघ के मृत होने की सूचना ने बड़े तेजी वन अमले के होश उड़ा दिए और आनन-फानन में वन अमला भी मौके पर पहुंच गया।
बाघ नहीं जंगली बिल्ली का है शव
मौके पर पहुंच वन अमले ने जब मृत पड़े वन्यप्राणी के शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो पता चला कि यह शव बाघ का नहीं बल्कि जंगली बिल्ली का है, और काफी दिनों पुराना होने के चलते फुल गया है, जिससे उसे लोगों ने बाघ समझ लिया और बाघ के मृत होने की सूचना से अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद वन अमले ने जंगली बिल्ली के शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है।
किया गया चिकित्सीय प्रशिक्षण, अंतिम संस्कार
बता दें कि जिस स्थान पर जंगली बिल्ली का शव मिला है, वह स्थान नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक चार के साथ ही दक्षिण वन मंडल सामान्य वन परिक्षेत्र अंतर्गत आता है। यहां वन अमले के बताए बरामद किया गए शव का चिकित्सीय प्ररीक्षण कराया गया है, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया है, और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया हैं। मामले के संबंध में सही जानकारी के लिए दक्षिण वन मंडल सामान्य की एसडीओ को फोन लगाकर जानकारी प्राप्त करनी चाही गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया है।
सड़क किनारे बाघ का शव होने की सूचना पूरी तरह से गलत है, वहां पर जंगली बिल्ली का शव मिला है, जिसे बरामद किया गया है, चिकित्सक परीक्षण करवाकर मामले को विवेचना में लिया गया है, लोगों से अपील है कि पहले विस्तृत जानकारी ले ले इस तरह की अफवाह फैलाने से बचें।
हिमांशु राय, रेंजर, दक्षिण वनपरिक्षेत्र सामान्य।