बालाघाट में खड़े हार्वेस्टर से भिड़ी स्कूल वैन, घायल बच्चों को पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वैन में क्षमता से अधिक 12 बच्चों को बैठाया गया था। चालक सहित सभी बच्चों को चोट आई है, लेकिन तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 06:58:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 07:01:37 PM (IST)
नईदुनिया न्यूज, लांजी/बालाघाट। स्कूल की छुट्टी के बाद उन्हें घर छोड़ने वाली वैन हादसे का शिकार हो गई। घटना सोमवार अपराह्न 3.30 बजे की है। लांजी से साडरा मार्ग पर साडरा स्थित निजी स्कूल बापू आदर्श के छोटे बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही वैन सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर से टकरा गई।
इसमें वैन चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे की असल वजह स्पष्ट नहीं है। लोग संभावना जता रहे हैं कि सड़क पर सामने से किसी वाहन को बचाने के चक्कर में या नींद की झपकी आने के कारण चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा होगा।
खड़े हार्वेस्टर से टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल भेजने में तत्परता दिखाई।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वैन में क्षमता से अधिक 12 बच्चों को बैठाया गया था। चालक सहित सभी बच्चों को चोट आई है, लेकिन तीन बच्चों को गंभीर चोटें आईं है। सभी को लांजी के सिविल अस्पताल भेजा गया है।