• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

एमपी के बड़वानी में जमीन विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची महिला की हत्या

विवाद बढ़ता देख बीच-बचाव करने पहुंची जाकलीबाई पर आरोपित मनीष ने डंडे से सीने पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोश हो गई। अस्पताल ...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 06:45:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 06:48:58 PM (IST)
एमपी के बड़वानी में जमीन विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची महिला की हत्या
बड़वानी में महिला की हत्‍या।

HighLights

  1. विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची महिला की हत्या
  2. सिलावद पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे दोनों आरोपित
  3. जांच में पता चला डंडे के वार से हुई थी महिला की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। जमीन विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला की डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में सिलावद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है।

थाना सिलावद पुलिस ने इस गंभीर मामले का राजफाश किया। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे ग्राम कालाखेत के नदी फलिया निवासी भारसिंग जमरे के पुत्र केवल और महेश खेत के पास मौजूद थे।

इसी दौरान पड़ोसी मनीष जमरे (20) ने जमीन विवाद को लेकर दोनों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने रिश्तेदार राकेश जमरे (26) को मौके पर बुला लिया। दोनों आरोपितों ने लकड़ी के डंडे से मारपीट शुरू कर दी।


विवाद बढ़ता देख बीच-बचाव करने पहुंची जाकलीबाई पर आरोपित मनीष ने डंडे से सीने पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोश हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

24 घंटे में गिरफ्तारी, हथियार भी बरामद

  • थाना प्रभारी रामकृष्ण लौवंशी के अनुसार घटना के बाद थाना सिलावद में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।
  • तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर जब्त किया गया।
  • दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है।
  • इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बलवंत सिंह बिसेन, एएसआई किशोर जैसवाल, प्रधान आरक्षक संदेश पांचाल, आरक्षक अंतरसिंह, सुनील चौहान एवं पारसिंह डोडवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।