MP के बड़वानी में दरिंदगी की हदें पार: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, नहर में मिला शव
MP Crime: बड़वानी जिले के राजपुर थाना अंतर्गत खड़कल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। यहां एक सात साल की अबोध बालिका के साथ न केवल ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 28 Jan 2026 05:21:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Jan 2026 05:23:17 AM (IST)
बड़वानी में नहर में मिला बालिका का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका। प्रतीकात्मक फोटोHighLights
- बड़वानी के खड़कल में 7 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या
- इंदिरा सागर नहर में बहता हुआ मिला मासूम का शव
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित खड़कल गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने इंदिरा सागर परियोजना की नहर में एक सात वर्षीय बालिका का शव बहते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए शव को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि
राजपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म होने की बात स्पष्ट हुई है। दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
कठोर धाराओं में मामला दर्ज
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या (IPC/BNS), दुष्कर्म और पोक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।