बड़वानी पहुंचे CM मोहन यादव, खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन, जन विश्वास अभियान में जनता की शिकायतों का करेंगे समाधान
मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को बड़वानी पहुंचे। उन्होंने खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन किए। जन विश्वास अभियान के तहत शिकायतों, योजनाओं, शिक्षा, कृषि ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 02:59:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 02:59:36 PM (IST)
बड़वानी CM मोहन यादव पहुंचे। (नईदुनिया)HighLights
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़वानी पहुंचकर खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन।
- जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शिकायतों के निराकरण की समीक्षा।
- मुख्यमंत्री स्कूल में मैथ्स पार्क और स्मार्ट क्लास देखेंगे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर को बड़वानी पहुंचे। हेलीकॉप्टर से तलून हेलीपैड पर उतरे जहां भाजपा नेताओं व कलेक्टर-एसपी ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री ने तलून में खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन पूजन किए।
ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री यहां पर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बड़वानी जिले के प्रवास पर हैं। उनके दौरे का मुख्य केंद्र आमजन की शिकायतों का समाधान और जिले में शासन की योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना है।
सरकार की प्राथमिकात में आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान
- मुख्यमंत्री कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यहां सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लोक सेवाओं की निरंतर मॉनिटरिंग है।
मुख्यमंत्री इसी क्रम में अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय का निरीक्षण भी करेंगे। यहां जिले के पहले मैथ्स पार्क के साथ आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब और स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर विद्यार्थियों के लिए विकसित शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी लेंगे।
इसके बाद कलेक्टर कार्यालय परिसर में तीन विशेष संवाद कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसानों, सफल उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद प्रेस संवाद भी प्रस्तावित है। कपास, एफपीओ और मत्स्य पालन पर होगी चर्चा
- किसानों से चर्चा में एचडीपीएस तकनीक से कपास उत्पादन, कस्टम हायरिंग सेंटर, एफपीओ, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, दुग्ध उत्पादन, निमाड़ी गायों के संरक्षण, मछली बीज उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। किसान संघ के पदाधिकारियों से ई-टोकन व्यवस्था सहित कृषि संबंधी अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण, एग्रो इंडस्ट्रीज, कपास-जिनिंग, रिन्यूएबल ऊर्जा, वेस्ट मैनेजमेंट, इको-फ्रेंडली उत्पाद, विनिर्माण, नवाचार और स्टार्टअप क्षेत्र के उद्यमियों से भी चर्चा करेंगे। वे कारोबार की चुनौतियों, सफलता और भविष्य की योजनाओं की जानकारी लेंगे।