• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

शादी का सपना दिखाया फिर कैश-जेवर लूटे... बड़वानी पुलिस ने 24 घंटे में खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का राज, पांच अरेस्ट

बड़वानी के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 2.25 लाख रुपये और चांदी के आभूषण ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया।

By Yuvraj GuptaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 08:18:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 08:18:38 PM (IST)
शादी का सपना दिखाया फिर कैश-जेवर लूटे... बड़वानी पुलिस ने 24 घंटे में खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का राज, पांच अरेस्ट
शादी का झांसा देकर 2.25 लाख रुपये की ठगी करने वाले पुलिस गिरफ्त में

HighLights

  1. महिला समेत पांच आरोपित 24 घंटे में गिरफ्तार किए
  2. 43 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल बरामद हुए
  3. बिना नंबर की बाइक समेत 1.73 लाख का माल मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। शादी का सपना दिखाकर रकम और जेवर ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का बड़वानी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपितों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 43 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की बाइक और तीन मोबाइल सहित करीब 1.73 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।

शादी का झांसा देकर 2.25 लाख की ठगी

पुलिस के अनुसार फरियादी को शादी का झांसा देकर चांदी के आभूषण और 2.25 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद नागलवाड़ी थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।


महिला समेत पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंगा उर्फ सिंगालाल निवासी गोलाटी, धार, अरुण बामने निवासी बिठेर, खरगोन, राकेश चौहान निवासी रहीमपुरा, खरगोन, कालू परमार निवासी बयड़ीपुरा और कावेरीबाई पत्नी अरुण बामने को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार यह अंतरजिला गिरोह है और इसके अन्य सदस्य भी वारदातों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही आरोपितों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसी तरह की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है या नहीं।

एसपी के निर्देशन में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, बालसमुद चौकी प्रभारी संजय शर्मा सहित पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपितों तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी अन्य वारदातों में संभावित संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।