बड़वानी में त्योहारों से पहले पुलिस का सघन सुरक्षा अभियान, रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, होटल, लाज और ढाबे किए चेक
आगामी महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी और भगोरिया पर्व को देखते हुए बड़वानी जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किय ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 05:27:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Feb 2026 05:28:51 AM (IST)
बड़वानी में महाशिवरात्रि, होली, रंगपंचमी और भगोरिया को देखते हुए पुलिस ने सघन सुरक्षा अभियान चलाया।HighLights
- मुख्य मार्गों पर फुट पेट्रोलिंग और निगरानी
- वाहन चेकिंग से यातायात अनुशासन पर जोर
- सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने अपील
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी: बड़वानी में त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता, प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर अनुराग के निर्देशानुसार गुरुवार रात को जिलेभर में पुलिस बल सक्रिय रहा।
मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी
पुलिस थाने और चौकियों के बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया। होटल, लाज, धर्मशाला और ढाबों की आकस्मिक जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर अवैध गतिविधियों पर सख्त चेतावनी दी गई।
फुट पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग
एएसपी धीरज बब्बर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करना है। शाम के समय सतत फुट पेट्रोलिंग की गई और वाहनों की जांच कर यातायात अनुशासन सुनिश्चित किया गया।
सोशल मीडिया पर सावधानी की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, अपमानजनक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करें। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी सलाह दी गई है।