मेरा UPI वर्क नहीं कर रहा, हेल्प चाहिए 50 हजार की, इमरजेंसी है?... बड़वानी कलेक्टर का WhatsApp हैक; अलर्ट जारी
उक्त घटनाक्रम के बाद कलेक्टर के निजी फेसबुक अकाउंट के साथ ही कलेक्टोरेट व जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलर्ट मैसेज भेजकर इस हैकिंग की प ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 07:02:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 07:02:51 PM (IST)
कलेक्टर ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की।HighLights
- कलेक्टर जयति सिंह के नाम पर ठगी की कोशिश
- वाट्सएप हैक कर हैकर ने अफसरों को भेजा मैसेज
- हैकर बोला- UPI काम नहीं कर रहा, मदद चाहिए
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। हैकर द्वारा कलेक्टर के उनके नंबर से मैसेज कर लिखा कि हेलो कुछ हेल्प चाहिए 50 हजार की, अर्जेंट है, मेरा यूपीआई वर्क नहीं कर रहा... यह मैसेज की सूचना अधिकारियों से मिलते ही कलेक्टर ने सभी संबंधितों को ऐसे संदेशों का जवाब न देने और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
स्क्रीनशॉट साझा कर कलेक्टर ने की अपील
कलेक्टर ने अपने निजी फेसबुक अकाउंट से हैकर द्वारा आर्थिक मदद के लिए भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट शेयर कर अपना व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने और मैसेज प्राप्त होने पर कोई जानकारी या आर्थिक मदद नहीं करने की अपील की है। इस तरह के फर्जी संदेश कलेक्टर सिंह के मोबाइल नंबर 9765614430 से भेजे जा रहे हैं।
![naidunia_image]()
इन संदेशों में अज्ञात हैकर द्वारा मैसेज भेजकर आर्थिक मदद की भी मांग की जा रही है। उक्त घटनाक्रम के बाद कलेक्टर के निजी फेसबुक अकाउंट के साथ ही कलेक्टोरेट व जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलर्ट मैसेज भेजकर इस हैकिंग की पुष्टि की।
अधिकारियों को भी आए फर्जी मैसेज
जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका रानी ने बताया कि सोमवार दोपहर कलेक्टर जयति सिंह के व्हाट्सएप नंबर हैक होने की सूचना प्राप्त हुई। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में भी कुछ अधिकारियों को मैसेज प्राप्त हुए। जिसके बाद कलेक्टर सिंह व जनसंपर्क विभाग ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अकाउंट हैक होने की सूचना जारी की गई।