• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में बिना रैलिंग और कम ऊंचाई वाली पुलिया पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

लगातार हो रही वर्षा के बीच सेगांव रोड स्थित पुलिया लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। कम ऊंचाई वाली इस पुलिया पर वर्षा का पानी आने से आवागमन प्रभाव...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 02:05:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 02:05:54 PM (IST)
बड़वानी में बिना रैलिंग और कम ऊंचाई वाली पुलिया पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग
बिना रैलिंग की कम ऊंचाई वाली पुलिया पर बाढ़ के पानी के बावजूद आवागमन करते हुए लोग। (रितेश गुप्ता)

HighLights

  1. लगातार हो रही वर्षा के बीच सेगांव रोड स्थित पुलिया लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है
  2. कम ऊंचाई वाली इस पुलिया पर वर्षा का पानी आने से आवागमन प्रभावित हो रहा है
  3. पुलिया के एक ओर कुएं की तरफ गहरा गड्ढा है, जबकि पुलिया पर सुरक्षा के लिए रैलिंग भी नहीं लगी है

नईदुनिया न्यूज, नागलवाड़ी (बड़वानी) : लगातार हो रही वर्षा के बीच सेगांव रोड स्थित पुलिया लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। कम ऊंचाई वाली इस पुलिया पर वर्षा का पानी आने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

पुलिया के एक ओर कुएं की तरफ गहरा गड्ढा है, जबकि पुलिया पर सुरक्षा के लिए रैलिंग भी नहीं लगी है। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करनी पड़ रही है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।


दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है

पुलिया पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा के दौरान पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

छात्राओं, अभिभावकों और अन्य राहगीरों में चिंता का माहौल है

इसी मार्ग से शासकीय कन्या हाई स्कूल की छात्राएं प्रतिदिन विद्यालय आती-जाती हैं। पुलिया की बदहाल स्थिति के कारण छात्राओं, अभिभावकों और अन्य राहगीरों में चिंता का माहौल है।

श्रावण मास में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं

नागलवाड़ी भिलट देव की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। श्रावण मास में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे समय में इस मार्ग पर आवागमन बढ़ जाता है, लेकिन जर्जर और असुरक्षित पुलिया श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।

नागरिकों ने प्रशासन से पुलिया की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पुलिया की तत्काल मरम्मत, गड्ढों को भरने, सुरक्षा रेलिंग लगाने तथा पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- मक्सी-कनासिया मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में गिरा बाइक सवार, बुरी तरह फट गया सिर, घटना के बाद भड़के लोग