बड़वानी में रुपयों की भूख ने बनाया कातिल, कलयुगी बेटे ने सगे पिता के सिर में मारी गोली; मौत
जिले के ग्राम पिछौड़ी में रुपयों के विवाद में एक युवक ने अपने पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 04:58:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 04:58:23 PM (IST)
बड़वानी में रुपयों की भूख ने बनाया कातिलHighLights
- विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की
- वारदात के बाद आरोपित बेटा फरार
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। जिले के ग्राम पिछौड़ी में रुपयों के विवाद में एक युवक ने अपने पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं आरोपित युवक पिता को मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को फोन पर सूचना मिली कि ग्राम पिछोड़ी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर मौका मुआयना किया। पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी गौरी बाई ने पुलिस को बताया कि उनके 32 वर्षीय बेटे चंदन बड़ोले ने अपने 58 वर्षीय पिता जगन बडोले की हत्या की है।
पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ
गौरी बाई के अनुसार रुपयों को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान चंदन ने गुस्से में पास रखी पिस्तौल से पिता जगन के सिर पर गोली मार दी। गंभीर चोट लगने से जगन की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि जगन की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है।
पुलिस ने क्या कहा
शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के अनुसार पिछोड़ी गांव में एक पुत्र ने पिता के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक की पत्नी ने बताया कि बेटा चंदन लगातार रुपयों की मांग कर रहा था।