बड़वानी जिले में ब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा सुपारी से भरा ट्रक, दबने से एक की मौत
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानिया में सुपारी से भरा ट्रक ब्रिज की रेलिंग को तोड़ते 30 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दबकर मौत हो ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 22 Jan 2026 01:46:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jan 2026 01:56:24 PM (IST)
बड़वानी जिले में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।HighLights
- नीचे गिरत हुए ट्रक की बॉडी और चेचिस अलग हो गए थे
- सुपारी की बोरियों के नीचे दबकर एक व्यक्ति की हुई मौत
- ट्रक की बॉडी को क्रेन से उठाकर उसे बाहर निकाला गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। जुलवानिया में सुपारी से भरा ट्रक आनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर में जुलवानिया से शेगाव की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डेब नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से लगभग 30 फीट नीचे गिर गया। नीचे गिरते हुए ट्रक की बॉडी और चेचिस अलग हो गए।
ट्रक के अंदर सुपारी भरी हुई थी। थाना प्रभारी रामकुमार पाटिल ने बताया कि ट्रक में एक व्यक्ति फंसे होने की जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा नदी के अंदर उतरकर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति बोरे के नीचे दब गया था।
क्रेन की सहायता से ट्रक की बॉडी को अलग किया गया और व्यक्ति को निकाला गया। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में भीड़ नदी पर पहुंच गई। मौके पर राजपुर एसडीएम कुमार सानू ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।