• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में हथियार खरीदने आए भिंड के दो तस्कर गिरफ्तार, 12 देशी कट्टों सहित अन्य सामान जब्त

जिले की सिलावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिंड के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर आरोपितों के पास से 12 अवैध हथियार जब्त किए हैं। पुलिस फरार आरोप...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 08:56:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 08:56:20 AM (IST)
बड़वानी में हथियार खरीदने आए भिंड के दो तस्कर गिरफ्तार, 12 देशी कट्टों सहित अन्य सामान जब्त
पुलिस द्वारा जब्त हथियार व गिरफ्तार किए गए आरोपित। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. सिलावद पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपितों एवं हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
  2. जिले की सिलावद पुलिस ने भिंड के दो तस्करों को गिरफ्तार कर आरोपितों के पास से 12 अवैध हथियार जब्त किए हैं
  3. पुलिस फरार आरोपितों एवं हथियार सप्लाय नेटवर्क की जांच में जुटी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी : जिले की सिलावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिंड के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर आरोपितों के पास से 12 अवैध हथियार जब्त किए हैं। पुलिस फरार आरोपितों एवं हथियार सप्लाय नेटवर्क की जांच में जुटी है। बुधवार शाम को सिलावद पुलिस ने इस मामले का राजफाश किया।

सिलावद थाना प्रभारी रामकृष्ण लौवंशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक से इंदौर से पलसूद क्षेत्र में अवैध हथियार खरीदने आए हैं और हथियार लेकर सिलावद होते हुए वापस जाने वाले हैं। सूचना की तस्दीक कर थाना स्तर पर टीम गठित कर पलसूद-सिलावद मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग की गई।


वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम हिरकराय के समीप मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। आरोपितों के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 6 देशी 32 बोर पिस्टल एवं 6 देशी 12 बोर कट्टे छिपाकर रखे मिले। आरोपितों से उक्त हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस मांगने पर वे पुलिस को बरगलाने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपित विपेंद्रसिंह वीरसिंह सिकरवार निवासी ग्राम खिरोली थाना अमायन जिला भिंड तथा अंकुशसिंह उदयसिंह चौहान निवासी ग्राम रहावली थाना लहार जिला भिंड को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी लौवंशी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपित बबलू ठाकुर निवासी भिंड तथा एक अन्य सिकलीगर के विरुद्ध भी आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस बबलू ठाकुर एवं सिकलीगर की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 6 नग देशी 32 बोर पिस्टल, 6 नग देशी 12 बोर कट्टे, एक बाइक, एक मोबाइल फोन सहित करीब दो लाख तीन सौ रुपये का माल जब्त किया गया।

भिंड के बबलू ठाकुर के लिए ले जा रहे थे हथियार

थाना प्रभारी लौवंशी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने प्रारंभिक रूप से बताया कि वे उक्त हथियार कृष्णा नाम के सिकलीगर निवासी उंडीखोदरी थाना पलसूद से खरीदकर भिंड निवासी बबलू ठाकुर के लिए लेकर जा रहे थे। आरोपितों की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी सर्च करने पर सामने आया है कि आरोपित अंकुश उदयसिंह राजपूत के विरुद्ध खाना कंपू ग्वालियर में आर्म्स एक्ट, थाना लहार जिला भिंड में आर्म्स एक्ट के गंभीर अपराध दर्ज होना पाया गया है।

वहीं आरोपित विपेंद्रसिंह वीरसिंह सिकरवार के विरुद्ध क्राइम ब्रांच ग्वालियर में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाने के सहायक उपनिरीक्षक हेमराज वर्मा, प्रधान आरक्षक संदेश, आरक्षक अंतरसिंह रावत एवं सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई... भोपाल में अवैध हथियारों के नेटवर्क का राजफाश, 10 तस्कर गिरफ्तार