• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

बैतूल की उपज को मिलेंगे सही दाम: सुदूर कुकरू गांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल; कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना को मंजूरी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के सुदूर गांव कुकरू में चौपाल लगाकर कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 09:55:09 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 09:55:09 AM (IST)
बैतूल की उपज को मिलेंगे सही दाम: सुदूर कुकरू गांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल; कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना को मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के सुदूर गांव कुकरू में चौपाल लगाकर कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। नईदुनिया।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के सुदूर गांव कुकरू में लगाई चौपाल
  2. कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की
  3. सीएम ने श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार रात जिले के सुदूर गांव कुकरू में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सीएम ने इस दौरान कुकरू क्षेत्र में कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केंद्र लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय किसानों को सही दाम मिलेगा।

चौपाल में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। सरपंच की मांग पर मुख्यमंत्री ने कुकरू में पानी टंकी, तालाब और डेडवाकुंड क्षेत्र में पुलिया निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।


पशुपालन और छोटे उद्योगों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बेहतर नस्ल के पशु उपलब्ध कराने और पात्र हितग्राहियों को पशु शेड योजना का लाभ देने को कहा। महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें- MP में ग्रामीण पर्यटन को लगेंगे पंख: 1,000 नए गांवों में विस्तार पाएगी 'होम-स्टे योजना'; ट्राइबल फंड से मिलेगी सब्सिडी, सर्वे शुरू

श्रीअन्न से बने स्थानीय पकवान का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री शनिवार शाम एक दिवसीय प्रवास पर कुकरू पहुंचे थे। गांव के शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया और परिवारजनों से बातचीत की। उन्हें श्रीअन्न से बना स्थानीय पकवान परोसा गया।

चौपाल में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर भी मौजूद रहे।