भिंड में गृह प्रवेश की खुशी मातम में बदली... गर्म सब्जी के भगोने में गिरी 2 साल की बच्ची, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
स्वजन बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 08:35:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 08:35:52 AM (IST)
भिंड जिला अस्पताल से बच्ची को ग्वालियर ले जाते स्वजन। नईदुनियाHighLights
- शास्त्री नगर ए-ब्लॉक में हुआ हादसा
- खेलते-खेलते गर्म सब्जी में गिरी बच्ची
- जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर के शास्त्री नगर ए- ब्लॉक में सोमवार दोपहर घर के अंदर खेलते समय दो साल की बच्ची गर्म सब्जी से भरे भगोने में गिरकर झुलस गई। हादसे के समय घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। स्वजन बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे की,
जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर ए ब्लाक निवासी पीयूष जैन की दो वर्षीय बेटी भाव्या सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे घर में खेल रही थी। इसी दौरान घर में संजय जैन के मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही थी और गर्म सब्जी भगोने में भरकर रखी हुई थी।
खेलते-खेलते गर्म सब्जी में गिरी बच्ची
बताया गया है कि खेलते-खेलते बच्ची सब्जी से भरे भगोने के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई। गर्म सब्जी की चपेट में आने से बच्ची झुलस गई। घटना के बाद घर में मौजूद स्वजनों में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन तत्काल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उपचार शुरू कराया। बच्ची की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना देहात थाना क्षेत्र की बताई गई है।