• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में कट्टे की नोक पर महिला व युवक से लाखों के जेवर-नकदी लूटी, पांच नकाबपोश थे

आकाश ने आशंका होने पर बाइक नहीं रोकी तो एक बदमाश ने कट्टा दिखाकर धमकाया। बचने के लिए उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पीछे चल रहे बदमाशों ने अपनी बा...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 07:16:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 07:30:00 PM (IST)
भिंड में कट्टे की नोक पर महिला व युवक से लाखों के जेवर-नकदी लूटी, पांच नकाबपोश थे
- लूट की घटना के बाद मिहोना थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे पीड़ित

HighLights

  1. - शुक्रवार शाम पांच बजे मिहोना-जालौन मार्ग पर
  2. चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
  3. छह साल की बच्ची पर कट्टे की बट से किया हमला

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। मिहोना थाना अंतर्गत मिहोना-जालौन मार्ग पर शुक्रवार शाम पांच नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर महिला और उसके रिश्तेदार युवक से जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिए। वारदात सुंदरपुरा-खुर्द के पास हुई। घटना के बाद पीड़ित मिहोना थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय आकाश पुत्र अरविंद राठौर निवासी बड़ोखरी थाना लहार अपनी मौसी 28 वर्षीय मंजू पत्नी आशीष राठौर निवासी बंगरा जिला जालौन उप्र और उनके दो बच्चों को बाइक से बंगरा छोड़ने जा रहा था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जब वे सुंदरपुरा-खुर्द के बीच पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाने का प्रयास किया।


आकाश ने आशंका होने पर बाइक नहीं रोकी तो एक बदमाश ने कट्टा दिखाकर धमकाया। बचने के लिए उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पीछे चल रहे बदमाशों ने अपनी बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। इसी दौरान दूसरे बदमाश भी पहुंच गए।

विरोध करने पर एक बदमाश ने कट्टे की बट से मंजू की बेटी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला को चारों ओर से घेर लिया और कट्टे अड़ाकर उसका मंगलसूत्र, एक मनचली, कान के बृजबाला, दो सोने की अंगूठियां, पर्स में रखे पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।

वहीं आकाश से भी एक अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश अंतियन के पुरा की ओर भाग निकले। भागते समय करीब 500 मीटर दूर जाकर बदमाशों ने आकाश का मोबाइल सड़क पर फेंक दिया।

घटना के बाद आकाश अपनी मौसी और बच्चों को लेकर मिहोना थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चारों बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वर्जन -

पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

रोहित गुप्ता, टीआइ थाना मिहोना