• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में उधारी के रुपये मांगने गए युवक ने खुद को मारी गोली: ढाई लाख न मिलने पर हुआ विवाद, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

Bhind Shooting News: पुलिस को घायल की जेब से एक कारतूस और एक पेचकस भी मिला है, जिन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 10:53:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 10:54:05 AM (IST)
भिंड में उधारी के रुपये मांगने गए युवक ने खुद को मारी गोली: ढाई लाख न मिलने पर हुआ विवाद, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से घायल को ग्वालियर रेफर करते हुए। नईदुनिया

HighLights

  1. अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी का मामला
  2. रुपये लौटाने से इनकार पर विवाद
  3. इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता है युवक

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक ने खुद को कट्टे से गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार घायल की पहचान 25 वर्षीय गौरव पुत्र बृजकिशोर शर्मा, निवासी ग्राम निवारी, थाना अटेर के रूप में हुई है। घायल के ताऊ उमाशंकर शर्मा ने बताया कि गौरव ने करीब एक वर्ष पहले गांव के ही सोनू शर्मा को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। सोमवार को वह रुपये वापस लेने सोनू के घर गया था। आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गौरव ने अपने पास मौजूद कट्टे से सिर में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही अटेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।


चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस को घायल की जेब से एक जिंदा कारतूस और एक पेचकस भी मिला है, जिन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरव इंदौर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और करीब एक माह पहले ही अपने गांव आया था। स्वजन ने बताया कि उसकी मां का निधन लगभग एक वर्ष पहले हो चुका है।