भिंड में स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल नशे में धुत होकर गलियों में पड़े मिले, ग्रामीणों का आरोप-जेब में हमेशा शराब का क्वार्टर रखकर घूमते हैं
लवकुशनगर में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 21 May 2026 07:49:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 07:51:22 PM (IST)
लवकुशनगर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक कन्या शाला के प्रभारी प्रिंसिपल नशे में धुत पाए गए।HighLights
- टल्ली होकर अक्टोहां गांव की गलियों में घूम रहे थे
- स्कूल की ईंटें और बच्चों की किताबें बेचने का आरोप
- लवकुशनगर के शासकीय प्राथमिक कन्या शाला का मामला
नईदुनिया न्यूज, लवकुशनगर। शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। लवकुशनगर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक कन्या शाला अक्टोहां में पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण अहिरवार का शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर पड़े रहने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले में ग्रामीणों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और एसडीएम से लिखित शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
टल्ली होकर अक्टोहां गांव की गलियों में घूम रहे थे
जानकारी के अनुसार शनिवार 16 मई को प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण अहिरवार शराब के नशे में पूरी तरह टल्ली होकर अक्टोहां गांव की गलियों में घूम रहे थे। नशा इतना ज्यादा था कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े रहने तक का होश नहीं रहा और वह गांव के ही एक व्यक्ति के मकान के बाहर जमीन पर गिर पड़े।
जेब में शराब का क्वार्टर रखकर घूमते हैं
ग्रामीण ने उनका वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट मीडिया पर जमकर बहुप्रसारित हो रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षक पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। शिकायत पत्र में कहा है कि मास्टरजी अक्सर शराब के नशे में ही स्कूल आते हैं और अपनी जेब में शराब का क्वार्टर रखकर घूमते हैं। इससे स्कूल में शिक्षा का स्तर पूरी तरह गिर चुका है।
यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज के छात्रों की मार्कशीट-डिग्री को लेकर बड़ा आदेश, 30 जून तक डिजिलॉकर पर अपलोड करना अनिवार्य
स्कूल की ईंटें और बच्चों की किताबें बेचने का आरोप
कई बार शिकायत करने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक ने स्कूल की ईंटें और बच्चों की किताबें तक बेच दी हैं। मामले में लवकुशनगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश गुप्ता ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और इसकी जांच करवाई जा रही है।
जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर शिक्षक के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।