• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड-ग्वालियर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

Bus Accident in Bhind: भिंड-ग्वालियर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल ...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 02:21:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 02:26:49 PM (IST)
भिंड-ग्वालियर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल
भिंड में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस।

HighLights

  1. बुधवार सुबह छह बजे बंजारे का पुरा के पास हुआ हादसा
  2. चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
  3. बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है

नईदुनिया न्यूज, गोहद, भिंड। भिंड-ग्वालियर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है, कि जिस समय हादसा हुआ तब बस में 35 से 40 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 30 पी 0795 गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बंजारे का पुरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।


कुछ समय के लिए रास्ता प्रभावित हो गया

हालांकि पांच घायलों को हल्की चोटें आई थीं, जबकि गंभीर घायल किरण कुशवाह को उपचार के लिए गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया। यदि बस तेज रफ्तार में होती या गहरी खाई की ओर पलटती, तो जनहानि अधिक हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अब अपने रूट से चलेंगी