भिंड में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मेडिकल के लिए 7 घंटे तक परेशान रही पीड़िता
भिंड में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता सात घंटे तक मेडिकल के लिए भटकती रही। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद जांच हुई। पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया, ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 09:34:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 09:34:37 PM (IST)
भिंड में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला। (फाइल फोटो)HighLights
- सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता सात घंटे मेडिकल के लिए भटकी।
- कलेक्टर हस्तक्षेप के बाद मेडिकल जांच कराई गई।
- डॉक्टर की लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिले के सुरपुरा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 19 वर्षीय पीड़िता सात घंटे तक जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए परेशान हुई। कलेक्टर और सिविल सर्जन के हस्तक्षेप के बाद उसका मेडिकल संभव हो सका। इस लापरवाही के लिए डॉ. रश्मि गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह नावली निवासी सुमित यादव को दो-तीन वर्षों से जानती है। दोनों अहमदाबाद के एक पार्लर में काम करते थे। बुधवार दोपहर, वह सुरपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी।
जान से मारने की दी धमकी
इसी दौरान सुमित अपने साथी के साथ कार से पहुंचा। उसे नावली छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। अटेर किले के पास ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी।