भिंड में घर के कमरे में लहूलुहान मिली युवती, गले पर 4 सेमी गहरा कट
भिंड में युवती घर के कमरे में गंभीर हालत में मिली। गले पर गहरा घाव था। परिजन अस्पताल ले गए, बाद में ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस जांच कर रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 10:59:55 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 10:59:55 AM (IST)
कमरे में लहूलुहान हालत में मिली युवती। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- घर के कमरे में युवती लहूलुहान हालत में मिली।
- गले पर चार सेंटीमीटर गहरा घाव पाया गया था।
- छोटे भाई ने सबसे पहले घटना की जानकारी दी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। देहात अंतर्गत दशरथ नगर में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 18 वर्षीय युवती साक्षी पुत्री राधेश्याम छारी अपने ही घर के कमरे में लहूलुहान हालत में मिली। घटनास्थल पर सबसे पहले उसका छोटा भाई पहुंचा, जो किसी काम से कमरे में गया था। अंदर पहुंचते ही उसने देखा कि साक्षी फर्श पर खून से सनी अवस्था में पड़ी है। गले से लगातार खून बह रहा था। यह दृश्य देखकर छोटा भाई घबरा गया। तत्काल बाहर आकर मां संध्या छारी को सूचना दी।
मां कमरे में पहुंची तो बेटी के गले पर लगभग चार सेंटीमीटर लंबा गहरा कट दिखा। परिजन तुरंत उसे उठाकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी डॉक्टर आशीष नेक्या ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
डॉक्टर के अनुसार युवती के गले पर लगा घाव गंभीर था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना के समय घायल साक्षी के पिता राधेश्याम छारी (ट्रक चालक) घर पर मौजूद नहीं थे। घर के अंदर युवती कैसे घायल हुई? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना अस्पताल से पुलिस को दे दी है। थाना देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।