भिंड में लड़की की सगाई के विवाद पर पिता-पुत्र पर हमला, मामला दर्ज
गोहद थाना अंतर्गत आलोरी गांव में लड़की की सगाई को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर लाठी से सिर फाड़ दिया, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Publish Date: Wed, 16 Jul 2025 08:12:29 PM (IST)
Updated Date: Wed, 16 Jul 2025 08:12:29 PM (IST)
लड़की की सगाई के विवाद पर पिता-पुत्र पर हमला नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। गोहद थाना अंतर्गत आलोरी गांव में लड़की की सगाई को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर लाठी से सिर फाड़ दिया, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार शाम छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय छविराम ने बताया उनकी बेटी की सगाई की बात चल रही थी।
आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
इसी बात पर गांव के रामविलास सिसौदिया, गब्बर सिंह और रामअख्तियार सिसौदिया ने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों ने गालियां दीं। विवाद बढ़ने पर वे घर से लाठी-डंडे लेकर आ गए। तीनों लोगों ने मेरे और बेटे पर लाठियों से हमला कर दिया। सिर में दोनों के लाठी लगी, जिससे खून निकलने लगा। मामले की शिकायत पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
बाइक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
इधर भिंड के आलमपुर थाना अंतर्गत गांगेपुरा रोड पर बाइक भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जगदीश पुत्र सरजूशरण माहौर निवासी गांगेपुरा ने बताया सुबह दस बजे बाइक से बेटे हिमांशु के साथ आलमपुर जा रहे थे। रास्ते में गांगेपुरा रोड पर टिमावली मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें... 'आए दिन करता था फायरिंग', MP में युवक को बेल्ट से पीटा, फिर लगाया आरोप