भिंड में खेत में करंट वाले तार में फंसी पत्नी, बचाने पहुंचे पति को लगा झटका, मौत
खेत में गेहूं की कटाई के दौरान पत्नी को करंट से बचाने की कोशिश में पति की जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोगों में झटका मशीनों को ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 11:49:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 11:49:54 AM (IST)
निवारी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा। (फाइल फोटो)HighLights
- खेत में करंट लगने से पति की दर्दनाक मौत हुई
- पत्नी को बचाने के प्रयास में खुद करंट की चपेट
- झटका मशीन के तार से हुआ यह हादसा बताया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। निवारी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। खेत में गेहूं की कटाई के दौरान पत्नी को करंट से बचाने की कोशिश में पति की जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। लोगों में झटका मशीनों को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि फसलों को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए लगाए जा रहे इन अवैध बिजली तारों से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विरोचन पुत्र दिल्लीराम कुशवाह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ सुबह करीब 8 बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गेहूं की कटाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान खेत के पास लगाए गए झटका मशीन के तार की चपेट में पहले उनकी पत्नी आ गईं।
पत्नी को बचाने में गई जान
पत्नी को करंट में फंसा देख विरोचन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी तेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत हो गए। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में पति को मृत घोषित किया
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विरोचन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृतक के परिवार में दो बेटे हैं, जिन पर अब जिम्मेदारी आ गई है।
झटका मशीन पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लगाए जा रहे झटका मशीन के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की है।