नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर सहित अंचल छात्राओं-युवतियों से छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ की जाने वाले ज्यादती रोकने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है। ऐसे व्यक्ति जिन पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के एक से अधिक केस दर्ज हैं, पुलिस उन्हें बाउंड ओवर कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होगी। साथ ही कोचिंग-स्कूल के आसपास घूमने वाले मनचलों को पुलिस थाने ले जाकर उनका डोजियर (संबंधित का रिकॉर्ड इसमें दोस्त व रिश्तेदारों की जानकारी होगी) भरवाएगी, जिससे अगर संबंधित कोई घटना करता है तो उसे आसानी से पकड़ सकेंगे।
एसपी डा. असित यादव ने शिक्षा का हब कहे जाने वाले हाउसिंग कालोनी में एक साथ दो मोबाइल पार्टी लगाई हैं। इसमें एक निर्भया मोबाइल में एक महिला एसआई के अलावा पुरुष और महिला आरक्षक शामिल हैं। इसके अलावा कोतवाली के चीता मोबाइल को भी गश्त कर रही है।
डोजियर भरकर छोड़ा जाएगा
एसपी ने बताया कि मोबाइल टीम हाउसिंग कालोनी सहित अन्य जगह बाइक सवारों को कोचिंग के आसपास खड़े मनचलों को रोकेगी। पुलिस पूछताछ करेगी। अभियान के दौरान पुलिस ने मनचलों को सिटी कोतवाली भिजवाया। यहां से उनक डोजियर भरकर व समझाइस के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
एसपी डा. यादव के मुताबिक महिला अपराधों को रोकने के लिए हीट रेज तैयार किया है। इसमें पिछले 3 माह में एफआरबी की डिटेल निकाली जा जा रही है। इसमें शिकायतें महिला अपराध इसमें छेड़छाड़, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा की शिकायतों का निराकरण के लिए थाना वार गूगल मेप से नक्शा तैयार किया है।
मंगलवार को गौरी सरोवर किनारे स्थित चौकी पर भी कोतवाली पुलिस का अमला बैठा दिखाई दिया। इसी तरह हाउसिंग कालोनी में चौकी खुली दिखाई दी। वर्जन - महिला अपराध व छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रहे हैं। हाउसिंग कालोनी में दो मोबाइल पार्टी भी लगाई हैं। यह पार्टी मनचलों व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही मनचलों का डोजियर भी भरवाएंगे। जिससे भविष्य में वह कोई हरकत करते हैं तो आसानी से उन्हें पकड़ा जा सके। डा. असित यादव, एसपी भिंड।