• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में दीपावली से पहले सफाईकर्मियों की हड़ताल, सैलरी और एरियर न मिलने से फूटा आक्रोश

दीपावली नजदीक होने के बीच आलमपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन और दस साल से लंबित एरियर न मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 04:04:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 04:04:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिंड में दीपावली से पहले सफाईकर्मियों की हड़ताल, सैलरी और एरियर न मिलने से फूटा आक्रोश
आलमपुर में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

HighLights

  1. दस साल से लंबित एरियर का भुगतान नहीं
  2. नगर परिषद कार्यालय के सामने फेंका कचरा
  3. दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

नईदुनिया न्यूज, आलमपुर/भिंड । दीपावली का त्योहार नजदीक है और नगर में घरों से लेकर बाजारों तक सफाई का दौर चल रहा है। वहीं दूसरी ओर आलमपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का वेतन और लंबित एरियर नहीं मिलने से आक्रोश फूट पड़ा।

मंगलवार को नाराज सफाईकर्मियों ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देकर अपना विरोध जताया और कार्यालय के सामने कचरा डाल दिया। इससे कार्यालय परिसर के बाहर गंदगी फैल गई।


त्योहार पर सफाई व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

सफाईकर्मियों की अचानक हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। त्योहार के समय बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और घरों से निकलने वाले कचरे के बीच सफाई व्यवस्था बिगड़ने से नागरिकों की परेशानी बढ़ सकती है।

कई महीनों से नहीं मिला वेतन, उधारी से चल रहा परिवार

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से नियमित वेतन और करीब दस साल से लंबित एरियर के भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर शांत करा दिया जाता है।

कर्मचारियों के अनुसार त्योहार के समय भी वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों की उधारी बढ़ने के कारण अब खाद्य सामग्री तक मिलना बंद हो गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सर्दी, गर्मी और बारिश में दिन-रात सफाई करने के बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जाता।

जब तक मांग पूरी नहीं, हड़ताल जारी रहेगी

सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होगा, तब तक वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने दीपावली से पहले वेतन और एरियर का भुगतान करने की मांग की है।

प्रमुख मांगें क्या हैं

सफाई मित्र संजीव पाथरे ने बताया कि पिछले दस साल से कर्मचारियों को एरियर का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि शासन स्तर पर कई बार एरियर बढ़ाया जा चुका है। नगर परिषद में पांच सफाई मित्र स्थायी हैं, जिन्हें नियमानुसार दस साल बाद क्रमोन्नति का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन अब तक यह लाभ भी नहीं दिया गया। अधिकारियों द्वारा हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती। अब कर्मचारी अपना अधिकार लेकर ही रहेंगे।

हम लोग सर्दी, गर्मी और बरसात में रात-दिन नगर की सफाई करते हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलता। पिछले साल एरियर की मांग को लेकर हड़ताल की थी, तब अधिकारियों ने अगले महीने भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। अब फिर अगले महीने की बात कही जा रही है।

-दिवाकर बाल्मीक, सफाई मित्र

सफाई मित्र वेतन और एरियर की मांग को लेकर हड़ताल पर गए हैं। सभी सफाई मित्रों को 6 नवंबर को वेतन भुगतान करने की बात कही गई है। एरियर भुगतान की मांग पर भी कर्मचारियों से चर्चा की जा रही है, लेकिन नगर परिषद की आर्थिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है, इसलिए अभी एरियर का भुगतान करना संभव नहीं है। कर्मचारियों को अगले महीने एरियर भुगतान का आश्वासन दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बातचीत से समाधान निकल जाएगा और सफाई मित्र काम पर लौट आएंगे।

-प्रदीप ताम्रकार, सीएमओ नगर परिषद आलमपुर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।