• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में लहार बाइपास पर दर्दनाक हादसा: स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, युवती गंभीर

भिंड के लहार बाइपास स्थित जमुहां तिराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप ...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 04:21:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 04:21:25 PM (IST)
भिंड में लहार बाइपास पर दर्दनाक हादसा: स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, युवती गंभीर
अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. लहार बाइपास पर भीषण सड़क हादसा
  2. स्कार्पियो-बाइक टक्कर में दो की मौत
  3. युवती गंभीर, ग्वालियर रेफर किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। लहार के नए बाइपास स्थित जमुहां तिराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह करीब 11:15 बजे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे हुई। काले रंग की स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार 18 वर्षीय प्रांसी पुत्री महिपाल सिंह निवासी परासनी, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) दूर जाकर गिरी। वहीं बाइक चला रहे 14 वर्षीय राज यादव पुत्र महिपाल सिंह निवासी परासनी और 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र राममिलन निवासी जैतपुरा थाना असवार गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे घायलों को अस्पताल ले जाने में देरी हुई। इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर तीनों घायलों को लहार अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में दो को मृत घोषित किया गया

लहार अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद राज यादव और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रांसी की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्कार्पियो और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही फरार स्कार्पियो चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। घायल युवती का उपचार जारी है तथा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

-शिवसिंह यादव, डीएसपी लहार