• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में सीवेज नेटवर्क बिछाने के चक्कर में कटी 132 KV लाइन, बिजली कंपनी को 62 लाख से ज्यादा का नुकसान

अमृत मिशन योजना 2.0 के तहत सीवेज नेटवर्क बिछाने के लिए की गई खुदाई के दौरान मध्यप्रदेश बिजली कंपनी की 132 केवी भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें 6...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 01:33:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 01:36:07 PM (IST)
भोपाल में सीवेज नेटवर्क बिछाने के चक्कर में कटी 132 KV लाइन, बिजली कंपनी को 62 लाख से ज्यादा का नुकसान
भोपाल में सीवेज नेटवर्क बिछाने के चक्कर में कटी 132 KV लाइन (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. अमृत मिशन की लापरवाही पर गिरी गाज
  2. 62 लाख की बिजली लाइन तोड़ी
  3. दिल्ली की कंपनी पर FIR हुई है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अमृत मिशन योजना 2.0 के तहत सीवेज नेटवर्क बिछाने के लिए की गई खुदाई के दौरान मध्यप्रदेश बिजली कंपनी की 132 केवी भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आईटी पार्क समेत कई संस्थानों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई और बिजली कंपनी को 62 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

पुलिस ने दिल्ली की कंपनी के खिलाफ दर्ज किया केस

जांच के बाद निशातपुरा पुलिस ने दिल्ली की कंपनी इनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के खिलाफ बुधवार को प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अयोध्या बायपास रोड पर करोद के पास 10 सितंबर को यह घटना हुई थी। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता अंकित मेहरोलिया ने 19 सितंबर को शिकायत की थी।


कंपनी की जांच रिपोर्ट में बताया गया कि सीवेज नेटवर्क का काम कर रही संस्था को भूमिगत हाईटेंशन लाइन की जानकारी देने वाले संकेतक मौजूद थे। इसके बावजूद पोकलेन मशीन से खुदाई की गई और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें- भोपाल के छोटे तालाब में सीवेज रोकने में नाकाम नगर निगम, लग सकता है 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना

पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों संजीव कुमार जाटव, विनोद चौधरी सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। बिजली कंपनी ने घटना के फोटो और वीडियो भी सौंपे हैं। जांच के बाद विद्युत संयंत्र सुरक्षा अधिनियम और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।