• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जीजा करता था रेकी, साला झपटता था चेन... भोपाल के कोलार में महिला से लूट करने वाली जोड़ी चढ़ी पुलिस के हत्थे

पकड़े गए आरोपित आपस में जीजा-साले हैं और दोनों ही भोपाल के सूचीबद्ध बदमाश हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई हीरे के पेंडल वाली सोने की चेन बर...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 11:25:44 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 11:25:44 AM (IST)
जीजा करता था रेकी, साला झपटता था चेन... भोपाल के कोलार में महिला से लूट करने वाली जोड़ी चढ़ी पुलिस के हत्थे
महिला से चेन लूटने वाले जीजा-साले झाबुआ से गिरफ्तार (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. महिला से चेन लूटने वाले जीजा-साले झाबुआ से गिरफ्तार
  2. 350 से अधिक कैमरों की मदद से पकड़े गए बदमाश
  3. सूरज मेड़ा आरोपी के खिलाफ पहले से 13 अपराध दर्ज हैं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के कुंदनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित आपस में जीजा-साले हैं और दोनों ही भोपाल के सूचीबद्ध बदमाश हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई हीरे के पेंडल वाली सोने की चेन बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, बीते 18 जून को दानिश कुंज निवासी 57 वर्षीय सरिता राजहंस सुबह करीब 4:50 बजे टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपटी और भाग निकला। कोलार पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।


350 से अधिक कैमरों से मिला सुराग

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र चौहान के निर्देश पर डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपित के भागने के रास्तों पर लगे करीब 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपितों की पहचान पिपलानी के निगरानी बदमाश बबलू सरकार उर्फ पंकज (28) और सूरज मेड़ा (23) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- अम्बिकापुर: स्कूल जा रही शिक्षिका का पर्स छीनकर भागे बदमाश, पर्स में था मोबाइल, जेवर और नकदी

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज

जब पुलिस को इनकी लोकेशन झाबुआ में मिली, तो तत्काल टीम भेजकर दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी बबलू ने महिला की रेकी करना और साले सूरज ने चेन झपटना स्वीकार किया। बता दें कि बबलू सरकार उर्फ पंकज पिपलानी थाने का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश, भोपाल के विभिन्न थानों में 22 अपराध दर्ज और कोलार थाने के दो स्थायी वारंट लंबित है। जबकि सूरज मेड़ा आरोपित के खिलाफ पहले से 13 अपराध दर्ज हैं और एक स्थायी वारंट जारी था।