• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

School Education News : MP के 28 हजार को कर्मचारियों को मिली क्रमोन्नति, 3 दिन में 36 हजार की समस्याओं का हुआ समाधान

शिविरों में सबसे अधिक 28 हजार 107 लोक सेवकों को क्रमोन्नति दी गई। इसके अलावा 1,555 पेंशन प्रकरणों का भी निपटारा हुआ।

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 11:41:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 11:41:00 PM (IST)
School Education News : MP के 28 हजार को कर्मचारियों को मिली क्रमोन्नति,  3 दिन में 36 हजार की समस्याओं का हुआ समाधान
प्रतीकात्मक फोटो, इंटरनेट मीडिया से ली गई है।

HighLights

  1. तीन दिन में 36 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
  2. 28,107 कर्मचारियों को क्रमोन्नति का मिला लाभ
  3. 519 कर्मचारियों के अर्जित अवकाश स्वीकृत, 57 कर्मचारियों की बहाली

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ी पहल की है। विभाग द्वारा 27 सितंबर से प्रदेशभर में शुरू किए गए कर्मचारी कल्याण शिविरों में महज तीन दिन के भीतर 36 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

इनमें क्रमोन्नति, पेंशन, अवकाश, निलंबन से बहाली और परिवीक्षा अवधि जैसे मामले शामिल हैं।

शिविरों में हुआ समाधान

लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह की सीधी निगरानी में आयोजित इन शिविरों में सबसे अधिक 28 हजार 107 लोक सेवकों को क्रमोन्नति का लाभ दिया गया। इसके अलावा 519 कर्मचारियों के अर्जित अवकाश स्वीकृत किए गए।

57 निलंबित कर्मचारियों की बहाली की गई और 1,555 पेंशन प्रकरणों का निपटारा किया गया। लंबित अनुपस्थिति के 168 मामलों का समाधान हुआ, वहीं 5,636 कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की कार्रवाई पूरी की गई।

अनुकंपा नियुक्तियां भी मिलीं

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग ने दिवंगत शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वजनों को 900 से अधिक अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। विभाग ने इस अभियान को व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया।

शिविर शुरू होने से पहले आयुक्त ने गूगल शीट फार्म जारी कर सभी जिलों के शिक्षकों और कर्मचारियों से लंबित समस्याओं की जानकारी मांगी थी।

यह भी पढ़ें- MP में 31 जनवरी तक पूरा होगा कक्षा एक से 8वीं का सिलेबस, 1 फरवरी से जनगणना में लगेंगे शिक्षक

तत्काल हुआ निराकरण

अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण अटके मामलों को सूचीबद्ध कर जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई और फिर शिविरों के माध्यम से उनका मौके पर ही निराकरण कराया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि समस्या लेकर आए कर्मचारी, समाधान लेकर लौटे।