• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026: MP के 33 सरकारी शिक्षकों का चयन; 5 सितंबर को CM मोहन यादव और राज्यपाल करेंगे सम्मानित

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 33 शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने गुरुवार को ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 10:39:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 07:36:48 AM (IST)
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026:  MP के 33 सरकारी शिक्षकों का चयन; 5 सितंबर को CM मोहन यादव और राज्यपाल करेंगे सम्मानित
प्रतीकात्मक फोटो। एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. 33 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चुना गया है
  2. मप्र के सरकारी स्कूलों के 18 प्राथमिक और 15 माध्यमिक शिक्षक शामिल
  3. राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 33 शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने गुरुवार को चयन सूची जारी की है, जिसमें प्राथमिक श्रेणी के 18 और माध्यमिक के 15 शिक्षक शामिल हैं।

इन्हें पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हाल में सुबह 11 बजे से आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार 110 शिक्षकों को सम्मानित करने की योजना बनाई थी, लेकिन आवेदन के लिए 90 प्रतिशत से अधिक ई-अटेंडेंस की बाध्यता के कारण केवल 43 शिक्षकों ने ही आवेदन किया। इसमें भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के शिक्षकों का नाम शामिल नहीं है।


यह भी पढ़ें- MP TET 2026: शिक्षक संगठनों के बहिष्कार का दिखा असर, टीईटी में अरुचि के चलते जमा हुए केवल ढाई हजार फॉर्म

चयनित प्राथमिक श्रेणी शिक्षक

- शिवलाल दांगी (शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. सुसनेर, आगर मालवा)

- धनलाल बिसेन (शा. मा. शाला नरदी, बालाघाट)

- रितेश कुमार पथाड़े (शा. मा. शाला खड़ला, बैतूल)

- सुखनंदन साहू (शा. मॉडल उमावि जबेरा, दमोह)

- नरेंद्र कुमार भारद्वाज (शा. बा.मा. शाला मानस भवन, गुना)

- ओमप्रकाश विश्वकर्मा (शा. हाईस्कूल सिंगानामा, नर्मदापुरम)

- महेंद्र सिंह ठाकुर (ईपीईएस शा. मा. शाला गौरा, कटनी)

- राकेश कुमार गुप्ता (शा. प्रा. शाला चिताखेड़ा, मंदसौर)

- शिखा शर्मा (शा. मा. शाला लोकिपुर, नरसिंहपुर)

- महेंद्र सिंह पंवार (शा. मा. शाला बिजलवास बामनिया, नीमच)

- ज्योति पाठक (शा. प्रा. शाला सीतापुर, निवाड़ी)

- राकेश कुमार वर्मा (शा. मा. शाला जनकपुर, रायसेन)

- सुरेशचंद्र सोनी (शा. प्रा. शाला क्र. 2 माचलपुर, राजगढ़)

- शर्मिला उपाध्याय (शा. प्रा. शाला हल्दुखेड़ी, रतलाम)

- रीना देवी कटरे (शा. मा. शाला भाटीवाड़ा, सिवनी)

- हेमंत कुमार वैद्य (शा. मा. शाला कंजा, शाजापुर)

- राकेश कुमार द्विवेदी (शा. उ.मा.वि. अमरपुर, सीधी)

- सीमा परमार (शा. प्रा. शाला धनोडिया, उज्जैन)

चयनित माध्यमिक श्रेणी शिक्षक

- पूनम मिश्रा (शा. उत्कृष्ट उमावि बालाघाट, बालाघाट)

- बिहारी लाल प्रजापति (शा. कन्या उ.मा.वि. धुवारा, छतरपुर)

- अरुण कुमार भादे (शा. उत्कृष्ट उमावि छिंदवाड़ा, छिंदवाड़ा)

- बलराम अहिरवार (शा. हाईस्कूल बरखारी, दमोह)

- मुकेश कुमार शर्मा (शा. हाईस्कूल गोहखेड़ी, गुना)

- अरुण कुमार मित्तल (शा. उमावि बुरानखेड़ी, इंदौर)

- मुकेश कुमार प्रजापति (शा. उमावि झारडा, मंदसौर)

- मनीष तिवारी (शा. उत्कृष्ट उमावि सांईखेड़ा, नरसिंहपुर)

- अजय कुमार मिश्रा (शा. उमावि पृथ्वीपुर, निवाड़ी)

- मुकेश नागर (शा. हाईस्कूल पडलियाखेड़ी, राजगढ़)

- राजेश माहेश्वरी (शा. उमावि मंदसौर, रतलाम)

- मोहित कुमार गर्ग (शा. उत्कृष्ट उमावि व्यंकट क्र. 1 सतना )

- पूजा पांडेय (शा. नेताजी सुभाष उमावि सिवनी, सिवनी)

- सतीश कुमार पांडेय (शा. हाईस्कूल बम्हनी, सीधी)

- श्वेता तिवारी (शा. मॉडल उमावि उज्जैन, उज्जैन)