एमपी के 13 मेडिकल कॉलेजों में 3600 MBBS इंटर्न्स की हड़ताल शुरू, जारी रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स ने आज से काम बंद करके हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में करीब 360...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 12:23:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 12:24:52 PM (IST)
एमपी में 13 मेडिकल कॉलेजों में 3600 MBBS इंटर्न्स की हड़ताल शुरू (फाइल फोटो)HighLights
- MP के 13 मेडिकल कॉलेजों में 3600 इंटर्न्स हड़ताल पर
- स्टाइपेंड 14 हजार से 30 हजार रुपये करने की मांग
- हड़ताल की वजह से ओपीडी सेवाएं हो सकती हैं ठप
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स ने आज से काम बंद करके हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में करीब 3600 एमबीबीएस इंटर्न्स हड़ताल पर हैं। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी, जबकि नियमित कामकाज प्रभावित होगा।
इंटर्न्स की मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। वहीं, पीजी डॉक्टर भी ओपीडी सेवाएं बंद करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर बढ़ सकता है। उनकी मांग है कि 14 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार मासिक किया जाए।