• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दीवाली पर एमपी में 503 हादसे, सागर-इंदौर में सबसे ज्यादा केस; एक्सीडेंट और झुलसने की घटनाओं में उछाल

दीपावली के दिन प्रदेशभर में सड़क दुर्घटना और बर्न के कुल 503 केस सामने आए। यह आंकड़े 108 एंबुलेंस एजेंसी ने जारी किए हैं। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस सागर में 34 दर्ज हुए।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 09:03:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 09:03:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीवाली पर एमपी में 503 हादसे, सागर-इंदौर में सबसे ज्यादा केस; एक्सीडेंट और झुलसने की घटनाओं में उछाल
मप्र में सड़क दुर्घटना और बर्न के 503 मामले। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मप्र में सड़क दुर्घटना और बर्न के 503 मामले
  2. सागर में सबसे ज्यादा 34, इंदौर में 31 दर्ज
  3. सड़क हादसे और बर्न की घटनाओं में उछाल

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली के दिन प्रदेशभर में सड़क दुर्घटना और बर्न के कुल 503 केस सामने आए। यह आंकड़े 108 एंबुलेंस एजेंसी ने जारी किए हैं।

सागर में सबसे ज्यादा केस, इंदौर दूसरे नंबर पर

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस सागर में 34 दर्ज हुए। इसके बाद इंदौर में 31, राजगढ़ में 21 और झाबुआ में 21 केस आए। धार में 20, जबलपुर में 19, रायसेन में 18, छिंदवाड़ा में 16, भोपाल में 15, बालाघाट में 15, बैतूल में 15 और होशंगाबाद में 15 केस दर्ज किए गए।

इसी तरह सीधी में 13, मंडला में 13, खरगोन में 13, अलीराजपुर में 12, सीहोर में 11, छतरपुर में 11, शहडोल में 10, सिवनी में 10, भिंड में 10, रीवा में 10 और खंडवा में 10 केस आए। अन्य जिलों में भी एक से नौ तक केस दर्ज हुए।


रात में आतिशबाजी और बढ़ी आवाजाही बनी वजह

आठ नवंबर को कुल 367 और नौ नवंबर को 136 केस दर्ज हुए। दीपावली की रात आतिशबाजी और सड़कों पर बढ़ी आवाजाही के कारण आठ नवंबर को केस ज्यादा रहे।

यह भी पढ़ें- ₹500 मांगने पहुंची थी पड़ोसन, झुमके देख बिगड़ी नीयत, मुंह-नाक दबाकर मार डाला; महिला की हत्या का खुलासा

108 एंबुलेंस के सीनियर मैनेजर ने कहा

मध्य प्रदेश जेएईएस 108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि हमारी 108 एंबुलेंस टीम द्वारा पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ सभी लोगों को सेवा प्रदान की गई है। सभी मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया है।

किसी भी निजी वाहन की जगह आप एंबुलेंस का उपयोग करें, जिसमें मौजूद प्रशिक्षित स्टाफ एवं जीवन रक्षक उपकरण आपकी जरूरत पड़ने पर सहायता कर सके। किसी भी आपातकालीन सेवा हेतु 108 एंबुलेंस पर संपर्क करें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।