• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में क्रिकेट मैच का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, बीच बचाव करने आई महिला पर भी किए वार

बेटे की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी मां बीच-बचाव करने दौड़ी, तो आरोपित ने उन पर भी बेरहमी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 08:56:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 09:40:38 PM (IST)
भोपाल में क्रिकेट मैच का विवाद खूनी संघर्ष में बदला, बीच बचाव करने आई महिला पर भी किए वार
भोपाल में दो पक्षों में मारपीट।

HighLights

  1. मैच में चौका मारने को लेकर उसका साथी खिलाड़ी शाहनवाज से विवाद हुआ।
  2. उस वक्त तो अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए।
  3. लेकिन शाहनवाज के मन में गुस्सा बरकरार था। उसने दोबारा मारपीट की।

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। आरिफ नगर स्टेडियम में मंगलवार शाम क्रिकेट मैच के दौरान हुआ मामूली विवाद एक खूनी संघर्ष में बदल गया। खेल के समय चौका मारने की बात को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई।

यह विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही साथी और बीच-बचाव करने आई उसकी मां पर लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरिफ नगर का रहने वाला 24 वर्षीय राजा खान मंगलवार शाम को स्थानीय स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहा था।

इसी दौरान मैच में चौका मारने को लेकर उसका साथी खिलाड़ी शाहनवाज से विवाद हो गया। उस वक्त तो अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन शाहनवाज के मन में गुस्सा बरकरार था।

कुछ ही देर बाद आरोपित शाहनवाज लोहे की राड लेकर राजा खान के घर धमक गया और गाली-गलौज करने लगा। जब राजा ने इसका विरोध किया, तो शाहनवाज ने उसके सिर और हाथ पर रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बेटे की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी मां बीच-बचाव करने दौड़ी, तो आरोपित ने उन पर भी बेरहमी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

आस-पड़ोस के लोगों ने लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

गौतम नगर थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपित शाहनवाज के खिलाफ जानलेवा हमले की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।