• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 'केयरटेकर ही निकली मास्टरमाइंड': अवधपुरी में प्रेमी और दोस्त से कराया बुजुर्ग पर हमला, मरा हुआ समझकर भागे थे बदमाश

अवधपुरी में दिनदहाड़े रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी के घर घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने 71 वर्षीय बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे त...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 10:58:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 10:58:22 PM (IST)
भोपाल में 'केयरटेकर ही निकली मास्टरमाइंड': अवधपुरी में प्रेमी और दोस्त से कराया बुजुर्ग पर हमला, मरा हुआ समझकर भागे थे बदमाश
प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. अवधपुरी में दिनदहाड़े रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी के घर में वारदात
  2. घर घुसे दो नकाबपोश बदमाश, 71 वर्षीय बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला
  3. शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो बदमाश बाइक से भागे, लूट की पुष्टि नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अवधपुरी के न्यू श्रीराम परिसर फेस-3 में शुक्रवार सुबह रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी के घर लूट की कोशिश में दो बदमाशों ने 71 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात रिटायर्ड अधिकारी के घर काम करने वाली महिला केयरटेकर के सिवनी मालवा निवासी प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी।

हथौड़े से किया हमला

घर में घुसने के बाद दोनों की बुजुर्ग से हाथापाई हुई। इसी दौरान शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचने लगे तो एक आरोपित ने हथौड़े से बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया। खून निकलने और बुजुर्ग के बेसुध होने पर दोनों उन्हें मृत समझकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है।

बीमारी के चलते रखी केयरटेकर

पुलिस के अनुसार न्यू श्रीराम परिसर निवासी मोहन चौधरी (71) पन्ना डायमंड प्रोजेक्ट से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी कमला और बेटे आनंद के साथ रहते हैं। कमला के कूल्हे का ऑपरेशन हुआ है और वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

उनकी देखभाल के लिए परिवार ने 7 सितंबर से समीक्षा नाम की महिला को केयरटेकर रखा था। बेटा आनंद मैनिट से पीएचडी की तैयारी कर रहा है।

पत्नी को नहलाने के दौरान घुसे बदमाश

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बेटा आनंद कालेज चला गया था। करीब 11 बजे समीक्षा ग्राउंड फ्लोर पर कमला को नहलाने के लिए गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपित घर में दाखिल हुए। पहली मंजिल पर मौजूद मोहन चौधरी से उनका सामना हो गया।


पुलिस के मुताबिक पहले बुजुर्ग से उनका संघर्ष हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग घर की तरफ आने लगे तो आरोपितों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान हथौड़े से मोहन के सिर पर वार किया गया। सिर से खून निकलने और वह बेहोश होकर गिरने के बाद दोनों उन्हें मृत समझकर भाग निकले।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पड़ोसियों ने घायल मोहन को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान केयरटेकर से पूछताछ की गई तो उसने वारदात में अपने प्रेमी और उसके दोस्त के शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी मामले में बड़ा खुलासा; राजस्थान से मिला 30 तोला सोना,₹71 लाख का माल जब्त

चोरी की घटनाओं को लेकर थाने का घेराव

घटना के बाद न्यू श्रीराम परिसर और आसपास की कालोनियों के रहवासी आक्रोशित हो गए और अवधपुरी थाने का घेराव किया। रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

शिकायतों के बावजूद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे बदमाशों के हौसले बढ़े और अब दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग पर हमला करने की घटना हो गई। रहवासियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।