• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में ABVP के आंदोलन का असर, एमएलबी कॉलेज के पास से हटेगी शराब दुकान

भोपाल के एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान एक जुलाई से बंद होगी। छात्राओं के विरोध और एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने शिफ्टिंग प्रक्रि...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 11:06:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 11:06:10 AM (IST)
भोपाल में ABVP के आंदोलन का असर, एमएलबी कॉलेज के पास से हटेगी शराब दुकान
एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास से शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू। (नईदुनिया)

HighLights

  1. एमएलबी कॉलेज के पास की शराब दुकान एक जुलाई से बंद होगी।
  2. कलेक्टर के निर्देश पर दुकान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू।
  3. तीन किलोमीटर के दायरे में नए स्थान की तलाश पूरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद कर दी जाएगी। इसके लिए आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में जगह की तलाश की जा रही है।

छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्टर ने दुकान शिफ्टिंग के आदेश दिए थे, जिसके बाद से श्यामला हिल्स, रेतघाट व प्रोफेसर कॉलोनी के आसपास ही स्थान की तलाश पूरी कर ली गई है। इनमें से एक स्थान पर एक जुलाई से दुकान का संचालन शुरू किया जाएगा। उसके बाद भी यदि दुकान शिफ्ट नहीं होती है तो इसे बंद कर दिया जाएगा।


एबीवीपी ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि एबीवीपी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर शराब दुकान हटाने की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्वयं छात्रों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया था जिला स्तरीय समिति को निर्णय लेने के निर्देश मिले थे।

ये भी पढ़ें- MP के 52 लाख विद्यार्थी यूनीफॉर्म का कर रहे इंतजार, 350 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया अटकी