• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की थाने में 'खातिरदारी'; कार में घुमाने और VIP ट्रीटमेंट देने वाला हवलदार लाइन अटैच

पुलिस पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार हेमंत ठाकुर को हिरासत के दौरान पसंद का भोजन और फल उपलब्ध कराने व निजी कार में घुमाने का आरोप लगा है। कमला नगर...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 11:15:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 11:15:21 PM (IST)
भोपाल में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की थाने में 'खातिरदारी'; कार में घुमाने और VIP ट्रीटमेंट देने वाला हवलदार लाइन अटैच
आरोपी हेमंत ठाकुर। फाइल फोटो

HighLights

  1. पुलिस द्वारा आरोपी को VIP ट्रीटमेंट देने का मामला सामने आया
  2. हिरासत के दौरान पसंद का भोजन और कार में घुमाने का आरोप
  3. कमला नगर थाने के हवलदार दीपक कटियार को लाइल अटैच किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पुलिस की गाड़ी रोककर एसआई और आरक्षक से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार करणी सेना के जिलाध्यक्ष हेमंत ठाकुर उर्फ राजपूत को थाने में किस तरह की सुविधाएं दी गईं और उसके साथ पुलिस का व्यवहार कैसा रहा, इसे लेकर अब कमला नगर थाने की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

पसंद का खाना दिया और कार में सैर कराई

आरोप है कि हिरासत के दौरान हवलदार दीपक कटियार ने हेमंत के लिए पसंद का भोजन और फल मंगवाए। इतना ही नहीं, उसे अपनी निजी कार में घुमाया और निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत सिविल कपड़ों में जुलूस निकलवाया। मामले में डीसीपी ने हवलदार की लाइन में पदस्थापना कर दिया है। दीपक कटियार लंबे समय से कमला नगर थाने में पदस्थ था और गुंडा स्क्वाड में भी रह चुका है।


यह भी बताया गया कि आरोपित हेमंत से उसका को थाने में हिरासत के दौरान विशेष सुविधाएं देने के साथ उसके जुलूस के निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया। थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने जुलूस निकालने के निर्देश दिए थे, लेकिन हवलदार उसे थाने के बजाय अपनी निजी कार से लेकर गया।

वर्दी की जगह, सादे कपड़ों में निकाला जुलूस

पुलिस पर आरोप है कि वह निर्धारित स्थान से आगे तक उसे घुमाता रहा और बाद में जुलूस वर्दी की जगह सिविल कपड़ों में निकाला गया। थाना प्रभारी निरूपा पांडे का कहना है कि दीपक ने उनके निर्देशों की अवहेलना की थी। उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थीं, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था।

डीसीपी ने मामले में लाइन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में कमलानगर थाने से पुलिस को गच्चा देकर भागा वाहन चोर; 4 पुलिसकर्मियों की होगी विभागीय जांच

पुलिस वाहन रोककर टीम पर किया था हमला

हेमंत ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई का मामला 16-17 सितंबर की रात का है। पुलिस टीम शाहपुरा से साइबर ठगी के संदेहियों को लेकर कमला नगर थाने लौट रही थी। रास्ते में नेहरू नगर चौराहे पर हेमंत और उसके साथी शराब के नशे में सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे।

पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटने की नसीहत दी तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि हेमंत ने साथियों के साथ पुलिस वाहन रुकवाकर पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट की। इस मामले में हेमंत को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके दो साथी थाने से फरार हो गए थे।