• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में गड़बड़ी पर सब इंजीनियर पर कार्रवाई, लगाया जुर्माना और रोकी वेतन वृद्धि

लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायत की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर विभाग द्वारा तत्कालीन प्रभारी लेखापाल एवं तत्कालीन उपयंत्री पर जुर्माना लगाया गया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 10:35:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 10:35:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में गड़बड़ी पर सब इंजीनियर पर कार्रवाई, लगाया जुर्माना और रोकी वेतन वृद्धि
नगर परिषद कानड़ में अनियमितता का मामला।

HighLights

  1. नगर परिषद कानड़ में अनियमितता का मामला
  2. दोषी अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
  3. परिषद के अफसरों की रुकी वार्षिक वेतनवृद्धि

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आगर-मालवा जिला अंतर्गत नगर परिषद कानड़ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के क्रियान्वयन में पाई गई अनियमितताओं के प्रकरण में दोषी दो अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायत की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर विभाग द्वारा तत्कालीन प्रभारी लेखापाल एवं तत्कालीन उपयंत्री पर जुर्माना लगाया गया है।

लोकायुक्त जांच में पुष्टि के बाद नगरीय विकास आयुक्त ने की कार्रवाई

नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा जारी आदेशानुसार, नगर परिषद कानड़ के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल चंदर सिंह मालवीय की स्वीकृत वार्षिक वेतनवृद्धि को संचयी प्रभाव से अवनत किए जाने तथा तत्कालीन उपयंत्री महेंद्र सिंह परमार की एक वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने का दंड दिया गया है।


यह भी पढ़ें- एमपी में विदेशी संपत्ति रखने वाले छोटे करदाताओं को राहत, 31 दिसंबर तक दे सकते हैं जानकारी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।