• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में सर्दी के साथ जहरीली हुई हवा, सिंगरौली में AQI 334 और मंडीदीप में 298 पार, भोपाल-इंदौर भी खराब

MP Air Quality Index: प्रदेश में सर्दी की दस्तक के साथ हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर औद्योगिक गतिविधियों वाले शहरों में दिखाई दे रहा है।

By anuj mainaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:58:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:58:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में सर्दी के साथ जहरीली हुई हवा, सिंगरौली में AQI 334 और मंडीदीप में 298 पार, भोपाल-इंदौर भी खराब
प्रदेश के प्रमुख शहरों में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता। (AI Generated Image)

HighLights

  1. प्रदेश के प्रमुख शहरों में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता
  2. सिंगरौली का AQI 334 और मंडीदीप का 298 पर
  3. ठंडक और धीमी हवा से नहीं छंट रहे प्रदूषक कण

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में सर्दी की दस्तक के साथ हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर औद्योगिक गतिविधियों वाले शहरों में दिखाई दे रहा है। सिंगरौली और मंडीदीप की हवा प्रदेश के प्रमुख शहरों में सबसे अधिक प्रदूषित बनी हुई है। शनिवार को सिंगरौली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 334 और मंडीदीप का 298 दर्ज किया गया।

दीपावली के एक सप्ताह बाद भी बड़े शहरों की हवा खराब

वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों से अलग बड़े शहरों की स्थिति भी राहत देने वाली नहीं है। दीपावली के करीब एक सप्ताह बाद भी प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा खराब बनी हुई है। इंदौर में एक्यूआइ 288, भोपाल में 271 और ग्वालियर में 216 रहा। यानी प्रदेश के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।


सिंगरौली में 96 अंक बढ़ा एक्यूआइ, ग्वालियर में आई गिरावट

प्रदूषण का स्तर केवल किसी एक शहर में नहीं बढ़ रहा, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी स्थिति खराब बनी हुई है। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सिंगरौली में एक दिन पहले के मुकाबले एक्यूआइ 238 से बढ़कर 334 हो गया। यानी 96 अंकों की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें- होटल में मुस्लिम युवती के आधार कार्ड पर ठहराई हिंदू लड़की, दबिश पड़ते ही टीनशेड पर भागे दोनों, केस दर्ज

इंदौर में भी एक्यूआइ 211 से बढ़कर 288 पर पहुंच गया। इसके विपरीत ग्वालियर में 308 से घटकर 216 और भोपाल में 274 से मामूली गिरावट के साथ 271 दर्ज किया गया। मंडीदीप में भी 324 से घटकर 298 पर आया। जबलपुर में एक्यूआइ 145 दर्ज हुआ, जो अन्य शहरों की तुलना में बेहतर है। हालांकि, वहां भी एक दिन पहले के 140 के मुकाबले प्रदूषण बढ़ा है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में प्रदूषण की स्थिति

शहर 13 नवंबर 14 नवंबर
सिंगरौली 238 334
मंडीदीप 324 298
इंदौर 211 288
भोपाल 274 271
ग्वालियर 308 216
जबलपुर 140 145

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।