• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दतिया घमासान के बीच भोपाल पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, बोले- पार्टी का निर्णय सही, किसी से कोई नाराजगी नहीं, पार्टी जो कहेगी करूंगा

दतिया उपचुनाव में टिकट न दिए जाने पर शुक्रवार रात दतिया में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा शनिवार शाम भोपाल पहुंचे।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 09:14:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 09:14:37 PM (IST)
दतिया घमासान के बीच भोपाल पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, बोले- पार्टी का निर्णय सही, किसी से कोई नाराजगी नहीं, पार्टी जो कहेगी करूंगा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ सीएम हाउस पहुंचे नरोत्तम मिश्रा।

HighLights

  1. भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने का संगठन को दिया भरोसा
  2. कहा- पार्टी का निर्णय स्वीकार, कार्यकर्ताओं का विरोध क्षणिक आवेश
  3. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ सीएम हाउस पहुंचे नरोत्तम मिश्रा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। दतिया उपचुनाव में टिकट न दिए जाने पर शुक्रवार रात दतिया में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा शनिवार शाम भोपाल पहुंचे। मीडिया से चर्चा में नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध को गलत बताया।

उन्होंने कहा कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। उन्हें पार्टी का निर्णय स्वीकार है, पार्टी जो भी फैसला करती है, वह सही होता है और इसे मानना चाहिए। कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी दिख रही है, वह क्षणिक आवेश है, धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा।


वरिष्ठ नेताओं से बातचीत और चुनावी रणनीति

पार्टी के किसी बड़े नेता से बात होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल बंद था, किसी भी वरिष्ठ नेता ने अब तक बात नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने जिनको (आशुतोष तिवारी) को टिकट दिया है, उनको जिताएंगे।

यह भी पढ़ें- 'भाजपा में अंतर्कलह, 2028 में कांग्रेस का रास्ता आसान...',नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे असंतोष पर विवेक तन्खा का तंज

संगठन के प्रति निष्ठा और सीएम आवास रवानगी

मैं हमेशा संगठन के आदेश का पालन करूंगा, पार्टी आगे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। इसके बाद देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नरोत्तम मिश्रा को लेकर सीएम आवास पहुंचे।