
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर के उत्पादन व बिक्री पर प्रतिबंध के बाद मध्य प्रदेश भी इन राज्यों में प्रतिबंधात्मक आदेश का परीक्षण कराने जा रहा है। इसमें देखा जाएगा कि दोनों राज्यों ने किन कारणों से रोक लगाई है। साथ ही प्रदेश में अभी तक लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी परखी जाएगी, जिसमें देखा जाएगा कि कितने सैंपल अमानक आए हैं।
इसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डेयरी उत्पादों के अंतर्गत इसे बनाने की अनुमति दी हुई है। इसके उत्पादन के लिए अलग से लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। एफएसएसएआई से इसके मानक भी निर्धारित हैं।
पनीर
एनालॉग पनीर
यह भी पढ़ें- 10 अगस्त से पहली बार भोपाल-पटना के बीच शुरू होगी सीधी उड़ान, जाने हफ्ते में किस दिन मिलेगी सर्विस
जिन राज्यों में एनालॉग पनीर पर रोक लगी है, वहां के निर्णयों का परीक्षण कराएंगे। इसमें यह देखा जाएगा कि राज्यों ने प्रतिबंध क्यों लगाया। इसी आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। - मनोज पुष्प, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन