• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अवधेश नायक बनाए गए मध्य प्रदेश कांग्रेस में महासचिव, दतिया उपचुनाव में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में आए परिणाम के बाद पार्टी ने अवधेश नायक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया है।

By Vaibhav ShridharEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 01:13:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 02:36:06 PM (IST)
अवधेश नायक बनाए गए मध्य प्रदेश कांग्रेस में महासचिव, दतिया उपचुनाव में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
अवधेश नायक। फाइल फोटो

HighLights

  1. जीतू पटवारी ने उपचुनाव के दौरान अवधेश नायक से किया था वादा
  2. उपचुनाव के समय भाजपा उम्मीदवार पहुंचे थे अवधेश नायक से मिलने
  3. अवधेश नायक ने भाजपा की हार पर नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा था

नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। दतिया उपचुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अवधेश नायक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया। चुनाव के दौरान उनसे इसका वादा किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से उनके नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

11 अगस्त को भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक होगी। इसमें दिग्विजय सहित सभी वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। बैठक में आगामी चुनाव और कार्यक्रमों को लेकर होगी चर्चा।

अवधेश नायक 2023 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके पीछे के वजह नरोत्तम मिश्रा से उनका मतभेद माना जाता है। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। हाल ही में नायक ने दतिया चुनाव में हुई भाजपा की हार के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा था।


उपचुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी अवधेश नायक से मिलने भी पहुंचे थे। जिसके बाद सियासी हलचल शुरू हो गई थी। नायक ने इस दौरान कहा था कि उनके पास सभी विकल्प खुले हैं। चुनाव के दौरान एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनसे संगठन में बड़ा पद दिलाने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें- दतिया जिला BJP कार्यकारिणी भंग होने के बाद पूर्व विधायक अवधेश नायक का बड़ा बयान, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत के सुर, प्रत्याशी न बनाए जाने से अवधेश नायक नाराज, मुख्यमंत्री ने कहा- वे हमारे भाई