• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बिना दस्तावेज बेची जा रही थीं प्रतिबंधित दवाएं, मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, ट्रामाडोल के 120 कैप्सूल मिले

औषधि निरीक्षक भोपाल और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को कोलार स्थित शिवाय मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान दुकान से ट्रामाडोल युक...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 11:09:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:09:57 PM (IST)
भोपाल में बिना दस्तावेज बेची जा रही थीं प्रतिबंधित दवाएं, मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, ट्रामाडोल के 120 कैप्सूल मिले
भोपाल में नशे के खिलाफ हो रही है संयुक्त कार्रवाई।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। औषधि निरीक्षक भोपाल और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को कोलार स्थित शिवाय मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान दुकान से ट्रामाडोल युक्त दवा के 120 कैप्सूल बरामद किए गए। मौके पर मौजूद व्यक्ति से इन दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।

खरीद-बिक्री के स्रोत की जांच और दस्तावेजों का अभाव

जांच के दौरान प्राथमिक तौर पर पता चला कि संबंधित मेडिकल स्टोर इन दवाओं की खरीद दवा बाजार से कर रहा था। अब दवाओं की आपूर्ति और खरीद के स्रोत की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने ट्रामाडोल सहित अन्य नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के क्रय एवं विक्रय से संबंधित दस्तावेज भी मांगे, लेकिन उन्हें मौके पर उपलब्ध नहीं कराया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में सोमवार से फ्री सफर, 15 अगस्त तक यात्री कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, 2 प्रमुख रूटों पर चलेंगी 10 ई-बसें

दवाओं की बिक्री पर रोक और आगे की कानूनी कार्रवाई

दस्तावेजों के अभाव में संबंधित दवाओं के आगे के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। औषधि विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और नारकोटिक दवाओं से संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।