• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: BU में B.Ed. छात्रों का घेराव, आरोप- सही जवाब पर दिए जीरो नंबर, दोबारा आन्सर कॉपी जांच की मांग

विद्यार्थियों का कहना है कि एक-दो विषयों में ATKT के कारण परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, इसलिए दोबारा जांच पूरी होने तक परीक्षा में शामिल होने का अ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 09:34:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 09:34:16 PM (IST)
भोपाल: BU में B.Ed. छात्रों का घेराव, आरोप- सही जवाब पर दिए जीरो नंबर, दोबारा आन्सर कॉपी जांच की मांग
बीयू के कुलगुरु कार्यालय का घेराव करते बीएड के विद्यार्थी। नईदुनिया।

HighLights

  1. बीएड विद्यार्थियों ने BU में किया घेराव
  2. लिखे उत्तर पर भी शून्य अंक का आरोप
  3. द्वितीय सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रवेश की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध निजी कॉलेजों के बीएड विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। करीब 60 विद्यार्थियों ने कुलगुरु और कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर सामूहिक आवेदन और ज्ञापन सौंपा।

विद्यार्थियों ने मार्च 2026 में हुई बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनः परीक्षण और अंकों की दोबारा जांच कराने की मांग की।विद्यार्थियों ने ज्ञापन में उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कराने और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने की मांग की।


लिखे उत्तर के बावजूद शून्य अंक मिला

विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अवलोकन के दौरान उन्हें बताया गया कि केवल अंकों की गणना में गलती की जांच की जा सकती है। उत्तरों का दोबारा मूल्यांकन या परीक्षक द्वारा दिए गए अंकों की समीक्षा का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

विद्यार्थियों का कहना है कि कुछ मामलों में प्रश्नों के उत्तर लिखे होने के बावजूद शून्य अंक दिए गए हैं। ऐसे में उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कई विद्यार्थियों को एक या दो विषयों में एटीकेटी मिली है। इसके चलते वे द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का फार्म नहीं भर पा रहे हैं।

उनका कहना है कि पुनः जांच की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है, इसलिए उन्हें प्रोविजनल रूप से द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए, ताकि उनका एक सेमेस्टर और आगे की पढ़ाई प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें- भोपाल BU यूजी-पीजी रिजल्ट में बड़ी धांधली; परीक्षा में गैरहाजिर बताकर कई विद्यार्थियों को किया फेल

बाहर से आए विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

मार्च में हुई प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राजधानी के पांच निजी कालेजों के हैं। इनमें कई विद्यार्थी दूसरे शहरों से आकर भोपाल में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई और परीक्षा देते हैं।

ऐसे में दोबारा परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित होने से उन्हें आर्थिक और शैक्षणिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी के 5 निजी कॉलेजों ने करीब 60 विद्यार्थियों को एक या दो विषय में फेल कर दिया है। उनकी शिकायतों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।- समर बहादुर सिंह, कुलसचिव, बीयू