• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल एम्स के नर्सिंग अधिकारी ने रोगी के स्वजन से 16,500 रुपये मांगी रिश्वत, सीबीआई ने दर्ज किया केस

उसने चेतावनी दी थी कि रुपये न देने पर आपरेशन नहीं होगा। मेवाड़ा ने 23 जुलाई को सीबीआई भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। इसका सत्या पन कराने के बाद सीबीआई ने...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 11:06:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:09:19 PM (IST)
भोपाल एम्स के नर्सिंग अधिकारी ने रोगी के स्वजन से 16,500 रुपये मांगी रिश्वत, सीबीआई ने दर्ज किया केस
भोपाल एम्‍स।

HighLights

  1. सर्जिकल सामग्री उपलब्ध कराने।
  2. के बदले मांगी थी रिश्‍वत की राशि।
  3. 12 हजार रुपये लेने पर हुआ सहमत।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। सीबीआई ने एम्स भोपाल के नर्सिंग अधिकारी गिरधारी चौधरी के विरुद्ध रोगी के स्वजन से 16 हजार 500 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

आरोपित ने शाजापुर जिले की कालापीपल निवासी शांताबाई के उपचार के लिए उनके बेटे विनोद मेवाड़ा से सर्जिकल उपकरणों के बदले यह राशि मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित बाद में 12 हजार रुपये में मान गया।

उसने चेतावनी दी थी कि रुपये न देने पर आपरेशन नहीं होगा। मेवाड़ा ने 23 जुलाई को सीबीआई भोपाल में शिकायत दर्ज कराई। इसका सत्यापन कराने के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली।

बता दें कि एम्स भोपाल में रिश्वत मांगने पर सीबीआई की कार्रवाई का यह दूसरा मामला है। 2021 में तत्कालीन उप निदेशक, प्रशासन धीरेंद्र सिंह को जन औषधि केंद्र के संचालक से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।