• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, मेंडोरी-बेरखेड़ी में 27 करोड़ की जमीन पर कार्रवाई, 6 दिन में 150 करोड़ की प्लाटिंग ध्वस्त

केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।

By Madanmohan malviyaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 09:55:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 09:56:38 PM (IST)
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, मेंडोरी-बेरखेड़ी में 27 करोड़ की जमीन पर कार्रवाई, 6 दिन में 150 करोड़ की प्लाटिंग ध्वस्त
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर

HighLights

  1. बज्याफत में 27 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई
  2. केरवा डैम क्षेत्र में सड़क, प्लाटिंग, बाउंड्रीवाल समेत अवैध निर्माण हटाए गए
  3. 150 करोड़ रुपये मूल्य की 15 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया के निर्देशन में शुक्रवार को राजस्व अमले ने ग्राम मेंडोरी और बेरखेड़ी बज्याफत में संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 27 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर किए जा रहे अवैध कॉलोनी निर्माण को जमींदोज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों को उखाड़ा गया। साथ ही बाउंड्रीवाल और अन्य अवैध निर्माण भी हटाए गए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम मेंडोरी, तहसील हुजूर स्थित 1.590 हेक्टेयर भूमि, जो मुनतियाज अली के नाम दर्ज है, पर राजीव द्विवेदी द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यह निर्माण केरवा डैम के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) से 33 मीटर के दायरे में किया जा रहा था। राजस्व दल ने मौके पर पहुंचकर सड़क, प्लाटिंग और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है।


इसी तरह ग्राम बेरखेड़ी बज्याफत स्थित 1.570 हेक्टेयर भूमि, जो शाहवाज खान के नाम दर्ज है, पर भी राजीव द्विवेदी द्वारा बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भी राजस्व अमले ने सड़क, प्लाटिंग सहित अन्य अवैध निर्माण हटाए। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अभियान लगातार जारी

हुजूर तहसीलदार अतुल शर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ पिछले छह दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 15 से अधिक अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इन कॉलोनियों का विकास बिना अनुमति के किया जा रहा था। प्रभावित जमीन की अनुमानित बाजार कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे टीटीई की सजगता से बची महिला यात्री की जान, स्पेशल ट्रेन में संवेदनशीलता दिखाकर परिजनों से मिलाया