• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के जंगल में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, गले पर पंजों के निशान; वन विशेषज्ञ ने उठाए मौत पर सवाल

भोपाल के समरघा जंगल में गश्त के दौरान बाघ का शव मिला। गले पर पंजों के निशान मिले हैं। वन विभाग ने आपसी संघर्ष की आशंका जताई, पोस्टमार्टम बाकी।

By Brijendra RishishwarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 09:42:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 09:42:35 AM (IST)
भोपाल के जंगल में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, गले पर पंजों के निशान; वन विशेषज्ञ ने उठाए मौत पर सवाल
भोपाल के जंगल में बाघ का शव मिलने से हड़कंप। ()

HighLights

  1. समरघा जंगल में गश्त के दौरान बाघ का शव मिला।
  2. बाघ के गले पर पंजों के निशान मिले हैं।
  3. वन विभाग ने आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जताई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। समरघा के पढ़रिया रेंज स्थित आरएफ कम्पार्टमेंट-184 में रविवार शाम गश्त के दौरान एक बाघ का शव मिला।

वन अधिकारियों के अनुसार शाम करीब 4 बजे शव मिलने की सूचना मिली। अनुमान है कि बाघ की मौत 12 से 16 घंटे पहले हुई होगी। अंधेरा होने के कारण रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

वनविभाग के डीएफओ लोकप्रिय भारती के अनुसार बाघ के गले पर पंजों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। शव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. अमित देशमुख ने मौके पर बाघ के शव का निरीक्षण किया।


वन्यजीव विशेषज्ञ ने मौत पर उठाया सवाल

  • वन्यजीव विशेषज्ञ अजय दुबे ने वन विभाग पर घटना की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही बाघ की मौत को आपसी भिड़ंत का नतीजा बताना उचित नहीं है।
  • उन्होंने सवाल उठाया कि भोपाल के आसपास बाघों की संख्या इतनी अधिक नहीं है कि उनके बीच लगातार क्षेत्रीय संघर्ष की स्थिति बने। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी... बाघिन MT-4 ने दिया शावक को जन्म, कुनबा बढ़कर हुआ 9