• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ट्रेन में सोते यात्रियों का सामान चोरी करने वाला पकड़ाया; भोपाल GRP ने 65 वर्षीय आरोपी से मंगलसूत्र समेत पूरा सामान किया बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जीआरपी जबलपुर में ट्रेन चोरी समेत चार मामले पहले से दर्ज हैं। त्योहारों में यात्रियों से कीमती सामान सुरक्षित रखने की अ...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 06:07:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 06:07:58 PM (IST)
ट्रेन में सोते यात्रियों का सामान चोरी करने वाला पकड़ाया; भोपाल GRP ने 65 वर्षीय आरोपी से मंगलसूत्र समेत पूरा सामान किया बरामद
भाेपाल जीआरपी ने चोर को गिरफ्तार कर उससे चोरी का माल भी बरामद किया। सौ- जीआरपी

HighLights

  1. अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच में सो रही यात्री का ट्राली बैग चोरी हुआ
  2. जीआरपी रानी कमलापति ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पकड़ा
  3. आरोपी के खिलाफ जीआरपी जबलपुर में ट्रेन चोरी समेत चार मामले पहले से दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में यात्रियों के सोते समय सामान चोरी होने की घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी जरूरी है। रानी कमलापति स्टेशन से जुड़ी ऐसी ही एक घटना में जीआरपी ने ट्रेन के एसी कोच में यात्री का 3.86 लाख रुपये का सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।

भोपाल की महिला का चुराया सामान

बता दें कि 19 सितंबर को 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस से अनूपपुर से भोपाल आ रहीं आरती तिवारी ए-2 कोच की बर्थ नंबर 11 पर यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान नींद लगने पर अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बर्थ के नीचे रखा लाल रंग का ट्राली बैग चोरी कर लिया।


बैग में करीब 3.80 लाख रुपये कीमत का ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र, 3500 रुपये नकद और करीब छह हजार रुपये के कपड़े थे।

सीसीटीवी फुटेज से खोज निकाला

जीआरपी रानी कमलापति ने अपराध क्रमांक 302/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर रामकुमार राय (65), निवासी सिवनी, हाल निवासी जबलपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पूरा चुराया हुआ माल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: टाटानगर, पुणे और नांदेड़ की कई ट्रेनें 24 नवंबर से 15 जनवरी तक रद, पढ़िए पूरी सूची

यात्रियों के लिए जरूरी सावधानी

त्योहारों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के दौरान यात्री सोते समय अपना मोबाइल, पर्स, बैग और अन्य कीमती सामान बर्थ के नीचे या खुले में न रखें। सामान को चेन से लाक करें और रात में बारी-बारी से निगरानी रखें। अनजान व्यक्ति पर भरोसा कर सामान की जिम्मेदारी न छोड़ें।

किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे पुलिस या रेल सुरक्षा बल को दें।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जीआरपी जबलपुर में ट्रेन चोरी सहित पहले से चार मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में जीआरपी रानी कमलापति थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित शर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।